Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation

: रायपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से जिंदा जला कारोबारी: पहले पत्नी को मारा चाकू, फिर घर में लगाई आग, पुलिसकर्मी समेत 5 लोग झुलसे

Businessman Stabbed His Wife Set Fire House, Died In Cylinder Blast: रायपुर में सिलेंडर ब्लास्ट में एक व्यापारी जिंदा जल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। व्यापारी को बचाने गए पुलिसकर्मी और पड़ोसी समेत 5 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। मामला खमतराई थाना क्षेत्र के रामेश्वर नगर का है।

घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। खमतराई पेट्रोलिंग पुलिस को सूचना मिली कि रामेश्वर नगर में पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा है। पति बी अमरेश्वर राव (45) ने चाकू से पत्नी संध्या की गर्दन पर हमला कर दिया। इसके बाद घर में आग लगा दी। पड़ोसियों के घर में छिपकर बचाई जान घटना के बाद पत्नी जान बचाने के लिए अपने बच्चों के साथ पड़ोसियों के घर भागी, जहां छिपकर उसने अपनी जान बचाई। उसकी गर्दन में गहरी चोट है। उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, वह खतरे से बाहर है। सिलेंडर फटने से अमरेश्वर की मौत बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से घर में चारों तरफ आग फैल गई। आग की लपटों में 2 आरक्षक हेमंत गिलहरे और विकास सिंह घायल हो गए हैं। इसके अलावा दो पड़ोसी विक्रम ठाकुर और चेतन दास भी घायल हुए हैं। विस्फोट में घर में रखी बाइक, कूलर समेत कई अन्य सामान जलकर राख हो गए हैं। काफी दिनों से परेशान था कारोबारी अमरेश्वर राव मूल रूप से मनेंद्रगढ़ का रहने वाला था, जो रायपुर में कार एसेसरीज की दुकान चलाता था। वह दुकान बंद हो गई थी, जिसके बाद से वह लगातार परेशान रहता था। इसके बाद उसने मनेंद्रगढ़ में दुकान खोल ली। उसकी पत्नी अपनी 7 साल की बेटी के साथ रायपुर में रहती है। दोनों का एक बेटा है, जो मनेंद्रगढ़ में अपने पिता के पास रहता था। पुलिस ने बताया कि पहले भी हुआ था विवाद मामले में उरला सीएसपी अमन झा ने बताया कि कुछ महीने पहले पति-पत्नी के बीच विवाद की जानकारी मिली थी। इसके बाद थाने की टीम ने जाकर दोनों पक्षों को समझाया। देर रात विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस गश्ती दल वहां पहुंचा। इस दौरान सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग फैल गई। ब्लास्ट के बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाते ही घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन