: सड़क हादसे में भाई-बहन की बिछी लाश: तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत, दो बच्चों की हालत नाजुक
Raigarh road accident news: रायगढ़ जिले के घरघोड़ा इलाके में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. इस मौत से परिवार में मातम छा गया है. भाई-बहन की मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुखदर सिदार बहन लक्ष्मी सिदार और उसके दो बच्चों के साथ बैहामुड़ा से कथरापाली जा रहा था, तभी कोगनारा के पास लैलूंगा की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। सुखदर की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल काफी देर तक घटनास्थल पर ही तड़पते रहे। पिकअप पलटने से चालक भी उसके नीचे दब गया। जिससे उनके पैर में भी चोट लग गई. जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के दो बच्चों में से एक को गंभीर चोटों के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है। ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े हादसे के बाद कोगनारा गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और 108 एंबुलेंस को सूचना दी. घरघोड़ा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। कुछ देर बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सुखदर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए
गरियाबंद में 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला : 180 किमी दूर लगाई ड्यूटी; कल चक्काजाम करेंगे कर्मचारी, परिवार और बच्चों के साथ आंदोलन
21 क्विंटल की शर्त खत्म, किसानों को पूरी मदद ? : छत्तीसगढ़ में धान कम बेचा, फिर भी प्रति एकड़ मिलेंगे पूरे पैसे; जानिए क्या है किसानों के लिए पूरी स्कीम ?
गरियाबंद में कौन चाह रहा कत्ल करना ? : जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी, घर की रेकी का भी
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन