Logo
Breaking News Exclusive
BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब कमरे में टूटा भरोसा, फर्श पर बिखरा लहू, हाथों की हड्डियां तोड़ीं, सिर फोड़ा; पढ़िए कैसे हत्यारा बना बॉयफ्रेंड ? योगी सरकार ने किसे बचाया, किसे बलि का बकरा बनाया, पढ़िए चढ़ावा चोरों की काली करतूत ? कंप्यूटर-ऑपरेटर के पेट-गर्दन में चोटें; आरोपी बोला- मुझे धोखा दे रही थी, देखिए LIVE VIDEO बोला- हिंदू भाइयों को रिहा करो, वरना कत्लेआम होगा; मॉब लिंचिंग केस में सुनाई थी सजा लाश से लिपटकर रोती रही मां; Shriram Finance Company ने बंधक बनाया पहले दुश्मनों से दोस्ती, फिर सुहागा मिलाकर शराब पिलाई, पुलिस के 'माइंड-गेम' ने सच उगलवाया छत्तीसगढ़ से सीमा पार कर घुसा 4 गजराजों का दल; वन विभाग ने कहा- रात में कच्चे मकानों में न सोएं लोग सिर्फ 60 सेकंड के भीतर 7.5 और 7.2 तीव्रता के दो भीषण भूकंप; 1 लाख मौतों की आशंका, देश में लगी नेशनल इमरजेंसी बत्ती गुल हुई तो सीढ़ियों के पास कुंडली मारकर बैठ गया काल; छेद में छिपने पर ऐसे पकड़ाया BJP के पोस्टर हटते ही दिग्गी राजा खुश, शिवराज ने पढ़ाया खेत बचाने का पाठ; मंडल अध्यक्ष ने किया मूड खराब कमरे में टूटा भरोसा, फर्श पर बिखरा लहू, हाथों की हड्डियां तोड़ीं, सिर फोड़ा; पढ़िए कैसे हत्यारा बना बॉयफ्रेंड ? योगी सरकार ने किसे बचाया, किसे बलि का बकरा बनाया, पढ़िए चढ़ावा चोरों की काली करतूत ? कंप्यूटर-ऑपरेटर के पेट-गर्दन में चोटें; आरोपी बोला- मुझे धोखा दे रही थी, देखिए LIVE VIDEO बोला- हिंदू भाइयों को रिहा करो, वरना कत्लेआम होगा; मॉब लिंचिंग केस में सुनाई थी सजा लाश से लिपटकर रोती रही मां; Shriram Finance Company ने बंधक बनाया पहले दुश्मनों से दोस्ती, फिर सुहागा मिलाकर शराब पिलाई, पुलिस के 'माइंड-गेम' ने सच उगलवाया छत्तीसगढ़ से सीमा पार कर घुसा 4 गजराजों का दल; वन विभाग ने कहा- रात में कच्चे मकानों में न सोएं लोग सिर्फ 60 सेकंड के भीतर 7.5 और 7.2 तीव्रता के दो भीषण भूकंप; 1 लाख मौतों की आशंका, देश में लगी नेशनल इमरजेंसी बत्ती गुल हुई तो सीढ़ियों के पास कुंडली मारकर बैठ गया काल; छेद में छिपने पर ऐसे पकड़ाया

: Sushma Swaraj Award: एमपी-छत्तीसगढ़ में सुषमा स्वराज के सहारे विधानसभा चुनाव की तैयारी जुटी में भाजपा

News Desk / Mon, Mar 6, 2023


Sushma Swaraj Award

Sushma Swaraj Award - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

साल के अंत में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं के बीच पैठ बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मध्य प्रदेश में जहां लाडली बहन योजना शुरू की गई है। जबकि छत्तीसगढ़ में भाजपा ने रायपुर से लेकर बस्तर तक की आदिवासी महिलाओं तक पहुंचने के लिए रणनीति तय की है। दोनों राज्यों में आधी आबादी को साधने के लिए पार्टी दिवंगत नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के नाम का सहारा ले रही है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा `सुषमा स्वराज अवार्ड' लांच करेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा के सहारे भाजपा महिलाओं तक पहुंचेगी और उनके नाम से विशेष पुरस्कार की शुरुआत करेगी। दोनों ही राज्यों में पार्टी प्रत्येक जिले की 10-10 अपने क्षेत्र की प्रबुद्ध महिलाओं को इस अवार्ड से सम्मानित करेगी। आत्मनिर्भर बनी महिलाओं से लेकर दूसरों को रोजगार-स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने वाली महिलाओं, सामाजिक सुधार, जन जागृति लाने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाली महिलाओं को इस सम्मान से नवाजा जाएगा।

इस अलावा दोनों राज्यों के भाजपा मोर्चा की टीमें महिलाओं को कमल मित्र सर्टिफिकेट कोर्स और मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से बूथ स्तर पर जोड़ने का काम भी करेगी। दोनों ही राज्यों में भाजपा महिला मोर्चा की टीम 11, 12, 13 और 14 मार्च को महिलाओं को सम्मानित करेगी। अमर उजाला से चर्चा में मध्यप्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष माया नारोलिया ने कहा कि भाजपा 11 से 14 मार्च तक महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित करेगी। हर जिले की 10 चुनिंदा महिलाओं को यह अवार्ड दिया जाएगा। कला, विज्ञान, खेल, उद्यमिता, पर्यावरण, आर्थिक, जैविक खेती और सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को यह दिया जाएगा।  

सुषमा स्वराज के नाम पर क्या हैं अवार्ड के मायने?

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा दोनों ही राज्यों में सत्ता में लौटने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। पार्टी की प्राथमिकता में महिला मतदाता हैं। पार्टी का मानना है कि यह अभियान प्रदेश की उन महिलाओं तक पहुंचेगा जो कहीं न कहीं समाज में ओपेनियन मेकर्स के रूप में काम कर रही हैं। साथ ही वह समाज को नई दशा-दिशा देने में अहम भूमिका निभा रही हैं। भाजपा की दिवंगत नेत्री सुषमा स्वराज के नाम पर अभियान चलाने से महिलाएं इस अभियान से बढ़-चढ़कर जुड़ेंगी, क्योंकि सुषमा स्वराज की छवि एक आदर्श महिला नेत्री की रही है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन