अमरकंटक में श्रद्धालुओं से भरी जीप पलटी : ड्राइवर को आ गई थी झपकी, 9 लोग घायल, राजेंद्रग्राम अस्पताल में कराए गए भर्ती
एमपी के अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर ग्राम पौड़ी के पास तीर्थयात्रियों से भरी एक जीप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 9 लोग घायल हो गए।
हादसे का शिकार हुई जीप (क्रमांक CG 12 AE 6303) उत्तर प्रदेश के अयोध्या से छत्तीसगढ़ के महासमुंद की ओर जा रही थी। दोपहर करीब 12:30 से 1 बजे के बीच जैसे ही वाहन ग्राम पौड़ी के पास पहुंचा, अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर पलट गई।

घायलों को CHC राजेंद्रग्राम में कराया गया भर्ती
घटना की सूचना मिलते ही अमरकंटक थाना प्रभारी एलबी तिवारी ने तत्काल 100 डायल वाहन को मौके पर भेजा। सभी घायलों को राजेंद्रग्राम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
ड्राइवर को आई झपकी, लापरवाही आई सामने
प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक की लापरवाही सामने आई है। पुलिस के अनुसार, वाहन चालक ही जीप का मालिक था और वह लंबे समय से लगातार ड्राइविंग कर रहा था। अत्यधिक थकान के कारण उसे नींद की झपकी आ गई, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।

कोई जनहानि नहीं, जांच जारी
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए
गरियाबंद में 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला : 180 किमी दूर लगाई ड्यूटी; कल चक्काजाम करेंगे कर्मचारी, परिवार और बच्चों के साथ आंदोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन