: 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद का खात्मा होगा: गृहमंत्री अमित शाह बोले- नक्सली हथियार छोड़ो, विकास के रास्ते पर आओ,
4 दशक में पहली बार नागरिकों और सुरक्षा बलों की मौत का आंकड़ा कम हुआ है। 10 साल में नक्सलवाद पर लगाम लगी। पुलिस ने 1 साल में छत्तीसगढ़ समेत सभी राज्यों से नक्सलवाद के खिलाफ ताबूत में आखिरी कील ठोकने की तैयारी कर ली है। राष्ट्रपति ध्वज सिर्फ सजावट नहीं, त्याग का प्रतीक है
शाह ने पुलिस से कहा कि राष्ट्रपति ध्वज सिर्फ सजावट नहीं, त्याग का प्रतीक है। यह उन चुनौतियों की याद दिलाता है, जिनसे आपको एक-दूसरे का सामना करना पड़ता है। यह सजावट होने के साथ-साथ जिम्मेदारी भी है। मुझे पूरा विश्वास है कि छत्तीसगढ़ पुलिस का हर जवान इस जिम्मेदारी को निभाएगा। अपने कर्तव्य से कभी पीछे नहीं हटेगा।
पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस ध्वज सौंपा गया
रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राष्ट्रपति पुलिस रंग सम्मान-2024 कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस प्लाटून की सलामी ली। इस दौरान शाह ने पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस रंग ध्वज सौंपा। जहां धार्मिक गुरुओं ने मंत्रोच्चार के साथ ध्वज का स्वागत किया।
कार्यक्रम में शाह और सीएम विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति के प्रतीक चिह्न को सलामी दी। राष्ट्रपति पुलिस रंग ध्वज में बस्तर की संस्कृति को भी दर्शाया गया है, जिसमें गौर, माड़िया सिंह और धान के खेत शामिल हैं। ध्वज के ऊपर और नीचे 36 किले दर्शाए गए हैं।
छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक है यह ध्वज
राष्ट्रपति से यह ध्वज पाने वाला छत्तीसगढ़ देश का सबसे युवा राज्य है। छत्तीसगढ़ 2025 में अपने रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इससे ठीक पहले राष्ट्रपति द्वारा पुलिस सेवा को दिया गया यह सम्मान छत्तीसगढ़ राज्य के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है।
राज्य पुलिस के सेवा अभिलेखों को लंबे समय तक अवलोकन में रखने के बाद राष्ट्रपति द्वारा यह सम्मान दिया जाता है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन