: Korba: अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार, कोर्ट परिसर में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी, साथी की गिरफ्तारी पर भड़के
अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ख़बर सुनें
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में साथी पर कार्रवाई से अधिवक्ताओं का गुस्सा भड़क गया है। उन्होंने विरोध जताते हुए गुरुवार को एक दिन का कार्य बहिष्कार कर दिया। अधिवक्ता कोर्ट परिसर में एकत्र हो गए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि पुलिस उनके साथी कमलेश साहू को दुर्भावना के चलते फंसाने की कोशिश कर रही है। चेतावनी दी है कि अगर केस वापस नहीं लिया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
दरअसल, सारा विवाद करीब दो साल पुराना है। अधिवक्ता कमलेश साहू पर आरोप है कि उन्होंने जमानत दिलाने के लिए फर्जी जमानतदार प्रस्तुत कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कमलेश साहू को गिरफ्तार कर लिया था। अभी वे कटघोरा जेल में बंद हैं। उन्होंने एडीजे कोर्ट में आवेदन भी प्रस्तुत किया था, लेकिन उसे निरस्त कर दिया गया। अब उन्हें हाईकोर्ट से ही राहत की उम्मीद है। इसके लिए अपील की जाएगी।
दूसरी ओर कोरबा के जिला अधिवक्ता संघ ने पुलिस की इस कार्रवाई को गलत बताया है। इसके विरोध में वकील गुरुवार को कोर्ट परिसर में एकत्र हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। अधिवक्ता संघ का कहना है कि, रामपुर चैकी के तात्कालीन प्रभारी कृष्णा साहू के खिलाफ अधिवक्ता ने हाईाकोर्ट में एक परिवाद दायर किया था। उसे ही वापस लेने के लिए कमलेश पर दबाव बनाया जा रहा है।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सजंय जयसवाल ने कहा कि, कमलेश साहू के खिलाफ की गई कार्रवाई की निंदा करते हैं। जिस तरह से उसे पकड़ा गया ऐसा लग रहा था कि वो कोई जघन्य अपराधी है। वहीं सचिव नूतन सिंह ठाकुर ने बताया कि लगातार पुलिस वकीलों पर कार्यवाही कर रही है। कुछ दिन पहले ही सजंय नगर निवासी वस्त्रकार के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज हुआ। अब कमलेश साहू के खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन