: छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में ACB की छापेमारी: 3 GRP कांस्टेबल और रिश्वतखोर लेखा अधिकारी के ठिकानों पर दबिश, कई दस्तावेज जब्त
बिलासपुर, कोरबा, गरियाबंद और कोंडागांव पहुंची टीम
एसीबी अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर में गांजा तस्करी करते पकड़े गए जीआरपी आरक्षक मन्नू प्रजापति, संतोष कुमार राठौर और लक्ष्मण गाइन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। रायपुर-बिलासपुर की 6 टीमों ने बिलासपुर, कोरबा, गरियाबंद और कोंडागांव में उनके घरों पर दबिश दी।
तीनों आरोपियों के आवास और अन्य ठिकानों से लाखों रुपए के जेवरात, मकान और जमीन के दस्तावेज, कई बैंक खाते और निवेश से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। दस्तावेजों का विश्लेषण और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
निलंबित लेखापाल नरेंद्र के घर पर कार्रवाई जारी
एसीबी अधिकारी ने बताया कि 12 सितंबर को बोड़ला जिले के सहायक लेखा अधिकारी नरेंद्र कुमार राउतकर को कवर्धा में रिश्वत लेते पकड़ा गया था। उन्होंने ग्राम पंचायत आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य की किस्त निकालने के एवज में रिश्वत मांगी थी। इसके बाद उन्हें एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।
इस सिलसिले में आनंद विहार कॉलोनी स्थित उसके घर के अलावा कवर्धा और राजनांदगांव समेत तीन अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई। जहां से आरोपी और उसकी पत्नी के नाम पर कई एकड़ जमीन, प्लॉट, मकान के दस्तावेज मिले। साथ ही बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज और बच्चों के नाम पर किए गए निवेश से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन