: 3 Friends Killed in Road Accident: सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत, पिकअप की टक्कर से कार के खुले एयरबैग, फिर भी नहीं बचे कोई भी
3 friends killed in road accident in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कार और पिकअप की भीषण टक्कर में 3 दोस्तों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
3 friends killed in road accident in Chhattisgarh: टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, सभी एयरबैग खुलने के बाद भी किसी की जान नहीं बच पाई। वहीं पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र की है। 3 friends killed in road accident in Chhattisgarh: हादसा प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग पर गोटगवां के पास मंगलवार रात करीब 11 बजे हुआ। गोवर्धनपुर गांव के चार युवक कार क्रमांक सीजी 29 एई 7704 में सवार होकर अंबिकापुर जा रहे थे। वहीं गोटगवां के पास टमाटर लोड कर पिकअप क्रमांक यूपी 64 एटी 6380 में कुछ लोग बनारस जा रहे थे। एयरबैग खुलने के बाद भी जान नहीं बच सकी 3 friends killed in road accident in Chhattisgarh: इस दौरान कार और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में गोवर्धनपुर निवासी प्रियांशु पटेल (24), दीपक पटेल (23), पुष्पेंद्र भाई पटेल (21) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार के सभी एयरबैग खुल जाने के बाद भी कोई नहीं बचा। दो घायलों की हालत गंभीर 3 friends killed in road accident in Chhattisgarh: इस बीच कार में सवार बटई निवासी चौथे युवक विनय यादव (21) और पिकअप चालक फुंदुरडिहारी निवासी विक्रम सिंह (42) की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन