: पुलिस के साथ मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर: सुकमा में 500 जवानों ने बड़े नक्सली नेताओं को चारों तरफ से घेरा, रुक-रुक कर हो रही फायरिंग
9 फरवरी को जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया था
इससे पहले 9 फरवरी को जवानों ने बीजापुर में 31 नक्सलियों को मार गिराया था। सभी 31 के शव बरामद किए गए थे। मुठभेड़ में 2 जवान भी शहीद हुए थे। मुठभेड़ बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में हुई थी। यह इस साल का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन था।
2 फरवरी को 8 नक्सली मारे गए
2 फरवरी को बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए सभी नक्सली पुरुष नक्सली थे। करीब 800-1000 सुरक्षाकर्मियों ने पीएलजीए कंपनी नंबर 2 के नक्सलियों को घेर लिया। इनमें बड़े नेता भी शामिल थे। फोर्स ने मौके से 303, 12 बोर, बीजीएल लांचर के साथ इंसास बरामद किया।
गरियाबंद में 16 नक्सली मारे गए
20-21 जनवरी को गरियाबंद जिले के जंगल में भी मुठभेड़ हुई। करीब 80 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में 16 नक्सली मारे गए। इनमें से 12 नक्सलियों पर कुल 3 करोड़ 16 लाख रुपए का इनाम घोषित था। मारे गए नक्सलियों में चलपति भी नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी का सदस्य है।
अकेले चलपति पर 90 लाख का इनाम था। नुआपाड़ा-गरियाबंद-धमतरी डिवीजन कमेटी का प्रमुख सत्यम गावड़े भी मुठभेड़ में मारा गया।
2025 में अब तक 83 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ में 2025 में अब तक 83 नक्सली मारे जा चुके हैं, जिनमें से 65 बस्तर संभाग में ही मारे गए हैं। इसमें बीजापुर समेत 7 जिले शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक 2024 में जवानों ने अलग-अलग मुठभेड़ों में 217 नक्सलियों को मार गिराया।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन