: बिलासपुर के सेंट्रल यूनिवर्सिटी में 155 हिंदू छात्रों को नमाज पढ़वाया: छात्रों का आरोप है कि इस्लाम कबूलने किया ब्रेनवॉश, विरोध करने पर दी धमकी
जानिए क्या है पूरा मामला
कोटा ब्लॉक के शिवतराई में आयोजित हुआ था कैंप छात्रों ने बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने 26 मार्च से 1 अप्रैल तक कोटा ब्लॉक के शिवतराई के वन क्षेत्र में कैंप लगाया था, जहां नमाज पढ़ी गई। छात्रों का आरोप- योग क्लास में जबरन नमाज पढ़वाई गई
छात्रों ने अपनी शिकायत में बताया है कि एनएसएस कैंप में जब हर सुबह योग क्लास लगती थी तो हिंदू छात्रों को वहां जबरन नमाज पढ़वाई जाती थी। छात्रों ने नमाज पढ़ने का विरोध भी किया। लेकिन, कार्यक्रम अधिकारी और समन्वयक उन्हें धमकाते रहे और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने और प्रमाण पत्र न देने की धमकी देते रहे।
छात्रों ने बताया कि अन्य दिनों की तरह इस बार भी सुबह 6:15 से 7:00 बजे तक एनएसएस कैंप में छात्र योग करने के लिए एकत्र हुए, जिसमें कुल 159 छात्र कैंप में थे। इनमें से 4 छात्र मुस्लिम थे।
31 मार्च को ईद-उल-फितर थी, जो मुसलमानों का त्योहार है। अचानक समन्वयक ने चार मुस्लिम छात्रों को मंच पर बुलाया और बाकी छात्रों को मुस्लिम छात्रों द्वारा मंच पर नमाज पढ़ने की प्रक्रिया दोहराने और सीखने का आदेश दिया।
छात्रों के मोबाइल जब्त करवाए गए
छात्रों ने बताया कि एनएसएस कैंप के दौरान उनके मोबाइल जब्त करवा लिए गए, ताकि वे इसका वीडियो और फोटो न बना सकें। यही वजह है कि उनके पास इस घटना का कोई रिकॉर्ड नहीं है। इस दौरान छात्रों को नमाज पढ़ने के तरीके सिखाए गए।
तथ्य खोज समिति करेगी जांच
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी एमएन त्रिपाठी ने बताया कि विश्वविद्यालय को ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। मीडिया से जानकारी मिली है, जिसकी जांच कर सच्चाई का पता लगाने के लिए तथ्य खोज समिति गठित की गई है।
पुलिस जुटा रही तथ्य
कोनी थाना टीआई लखेश्वर केवट ने बताया कि विश्वविद्यालय के छात्रों ने शिकायत कर एनएसएस कैंप में नमाज पढ़ने का आरोप लगाया है, जिसकी जांच की जा रही है। मामले में विश्वविद्यालय प्रबंधन से जानकारी लेकर तथ्य जुटाए जा रहे हैं। यदि अपराध होना पाया जाता है तो मामला दर्ज किया जाएगा।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन