: क्रिसमस पर 101 क्रिश्चियन परिवार बने हिन्दू: बीजेपी नेता ने गंगाजल से पैर धोकर कराई घर वापसी, विरोधियों को दी चुनौती
रविवार को कटघोरा के सांस्कृतिक भवन में धर्म सेना द्वारा धर्म परिवर्तन करने वाले परिवारों का घर वापसी कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां समुदाय के नेताओं को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में हिंदू धर्म छोड़कर दूसरे धर्म में आए लोगों को पूजा-अर्चना कर दोबारा सनातन धर्म में शामिल किया गया।
हिंदू ही मंदिर बनाएगा, मंदिर हिंदू नहीं
प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि, आज हिंदुत्व किसी जाति का नहीं राष्ट्रीयता का प्रतीक है। इतिहास गवाह है, जहां हिंदू घटा है, वहां देश बंटा है। इसीलिए हिंदू बचाना मंदिर बनाने से भी बड़ा कार्य है, क्योंकि हिंदू ही मंदिर बनाएगा, मंदिर हिंदू नहीं बनाएगा।
धर्म परिवर्तन की घृणित प्रथा को रोकें
जूदेव ने कहा कि मैं विरोधियों को चुनौती देता हूं कि वे धर्मांतरण के इस घृणित कृत्य को रोकें। अन्यथा इसके दूरगामी परिणाम विचारणीय होंगे। छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन का काम चल रहा था। जिसे हिंदू संगठन नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।
भाजपा धर्म परिवर्तन पर अंकुश लगाएगी
जूदेव ने कहा कि पिछले 5 साल में कांग्रेस शासन के दौरान धर्म परिवर्तन हुआ। अब भाजपा शासनकाल में धर्म परिवर्तन पर अंकुश लगेगा। आज इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले और घर लौटे सभी हिंदू भाइयों का स्वागत है। कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं और समाज के नेताओं ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन