: विदेश से महंगे गिफ्ट का लालच, इंजीनियर से 78 लाख ठगी: जालसाज ने कहा- आईफोन-करेंसी भेजकर प्रोसेसिंग-फीस बताकर ऐंठ लिए पैसे
महंगे तोहफे भेजकर ठगी
जालसाजों ने रामाज्ञा सिंह को झांसा दिया कि उनकी नौकरी के 6 साल पूरे हो गए हैं। इसकी खुशी में उन्होंने यूके से तोहफा भेजा है। तोहफे में आईफोन-14, टी-शर्ट, परफ्यूम और विदेशी करेंसी समेत कई सामान शामिल हैं। रामाज्ञा सिंह को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर गिफ्ट लेने को कहा गया कि आप लोकल ट्रांसपोर्टेशन और प्रोसेसिंग फीस दे सकते हैं।
कई किस्तों में जमा कराए पैसे
कुछ दिन बाद कथित कूरियर सर्विस मैनेजर दीपक शर्मा ने फोन कर महंगे गिफ्ट और विदेशी करेंसी आने की जानकारी दी। उसने डिलीवरी चार्ज के तौर पर डिक्लेरेशन सर्टिफिकेट, कंफर्मेशन सर्टिफिकेट, मुद्रा कोष, इनकम टैक्स सर्विस, इंश्योरेंस सर्विस चार्ज बताकर 17 जुलाई 2024 से 29 अक्टूबर 2024 तक कई खातों में 78 लाख 37 हजार 999 रुपये जमा करा लिए।
500 महिलाओं ने मंत्री नेताम को घेरा VIDEO: पीड़िताएं बोलीं- 500 करोड़ ठगी हुई, हम आपको जाने नहीं देंगे, मंत्री बोले- नेतागिरी करने से काम नहीं बनेगा
पीड़ित रामाज्ञा सिंह को बताया गया कि उन्हें बड़ी मात्रा में विदेशी करेंसी और महंगे गिफ्ट मिले हैं। शुरुआत में डिलीवरी चार्ज के नाम पर 17 जुलाई 2024 को 28 हजार रुपये जमा कराए गए। बाद में कस्टम ड्यूटी के नाम पर 4 लाख 65 हजार रुपये, आर्म्स कंट्रोल यूनिट के लिए 6 लाख 75 हजार रुपये, जीएसटी के नाम पर 2 लाख 75 हजार रुपये और अन्य चार्ज के नाम पर लाखों रुपये जमा कराए गए।
ढाई महीने बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
रामाज्ञा सिंह को बताया गया कि उन्हें जो गिफ्ट मिला है उसकी कीमत 1 करोड़ 35 लाख रुपए है। इसके बदले में उन्हें टैक्स और प्रोसेसिंग के लिए पैसे जमा करने को कहा गया। महंगे गिफ्ट के लालच में वे पैसे जमा करते रहे। जब उन्होंने 78 लाख रुपए से ज्यादा का भुगतान कर दिया और उन्हें गिफ्ट नहीं मिला तो उन्हें अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है।
धोखाधड़ी गिरोह के चंगुल में फंसने का संदेह
साइबर सेल पुलिस ने मामले में धारा 66डी, 3(5), 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया है। सरगुजा संभाग में किसी व्यक्ति से ऑनलाइन ठगी की यह सबसे बड़ी रकम है। संदेह है कि रामाज्ञा सिंह साइबर ठगी गिरोह के जाल में फंस गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
छत्तीसगढ़ में पहली बार सांप की इतनी बड़ी सर्जरी : अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया
अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट : युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन