: छत्तीसगढ़ में पीसीसी चीफ बदलाव की अटकलों पर ब्रेक: पायलट की मीटिंग में नजर नहीं आए टीएस सिंहदेव, कवासी लखमा से भी मिले सचिन
डबल इंजन का काम कांग्रेस पर हमला करना है- पायलट
बैठक से पहले सचिन पायलट ने शराब घोटाला मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की। जेल से बाहर आकर पायलट ने बयान दिया कि केंद्र-राज्य के डबल इंजन का काम कांग्रेस पर हमला करना है। पायलट ने कहा कि भाजपा की विचारधारा का विरोध करने पर चरित्र हनन करने का प्रयास किया जाता है, सरकारी एजेंसी द्वारा मनोबल तोड़ने का प्रयास किया जाता है। यह किसी व्यक्ति विशेष की लड़ाई नहीं है। देश में जहां भी भाजपा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, हम उसका विरोध करेंगे।
सचिन पायलट से मिलने की कोशिश करते दिखे बागी नेता
कांग्रेस के बागी नेता भी सचिन पायलट से मिलने की कोशिश करते दिखे। जेल परिसर और कांग्रेस भवन में निर्दलीय पार्षद आकाश तिवारी नजर आए। उन्होंने पायलट से मुलाकात कर कांग्रेस में वापसी की इच्छा जताई। कुलदीप जुनेजा भी पायलट से मिलने की कोशिश करते दिखे। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी करने पर जुनेजा पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
कवासी लखमा बोले- विधानसभा सत्र में शामिल होने दी जाए अनुमति: शराब घोटाला केस में 4 मार्च तक जेल में रहेंगे पूर्व मंत्री
चुनाव में हार की समीक्षा और भावी रणनीति पर चर्चा
बैठक में लोकसभा, विधानसभा, नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में हार की समीक्षा और भावी रणनीति पर चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने न सिर्फ विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाई है, बल्कि हाल ही में संपन्न नगर निगम, नगर पालिका और पंचायत चुनाव में भी उसे करारी हार का सामना करना पड़ा है।
कांग्रेस अधिकांश नगर निगमों में महापौर और पंचायतों में अध्यक्ष पद भी नहीं जीत पाई, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में निराशा देखी जा रही है। बैठक में पीसीसी प्रभारी सचिन पायलट के साथ सह प्रभारी जरीता लैटफलांग, विजय जांगिड़, पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कई नेता मौजूद रहे।
क्या है राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी)
राजनीतिक मामलों की समिति कांग्रेस पार्टी की एक प्रमुख रणनीतिक संस्था है, जिसका काम राजनीतिक मामलों पर मंथन करना, चुनावी रणनीति बनाना और संगठन को मजबूत करने के लिए फैसले लेना है। यह समिति पार्टी के फैसलों में अहम भूमिका निभाती है, खासकर तब जब पार्टी को फिर से संगठित करना हो या हार की समीक्षा करनी हो।
साव ने कहा- बैठक में क्या होता है, सबको पता है
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस की बैठक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, कांग्रेस की समीक्षा बैठकों में क्या होता है। यह सबको पता है। जनता ने उनसे मुंह क्यों मोड़ लिया। अपनी कमियों पर विचार करने के बजाय वे हार के लिए एक-दूसरे को दोषी ठहराएंगे और किसी और को इसका दोषी ठहराने का प्रयास करेंगे।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन