: Rajnandgaon: पंचायत सचिव शासकीयकरण की मांग को लेकर 16 मार्च से हड़ताल पर, बोले- वादा कर भूल गई सरकार
रामदुलार साहू, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत सचिव संघ राजनांदगांव - फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायतों के सचिव 16 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। पंचायत सचिवों का कहना है कि दो साल की परीक्षा अवधिक के बाद शासकीयकरण करने की बात कही गई थी, लेकिन सरकार वादा कर भूल गई है। अन्य कर्मचारियों को जो लाभ मिल रहे हैं पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति, ग्रेच्युटी वह सब उन्हें भी मिलना चाहिए। इसे लेकर कई बार ज्ञापन दिया। वार्ता हुई, लेकिन आश्वासन से आगे बात नहीं बढ़ी।राजनांदगांव प्रेस क्लब में प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश में 27 सालों से 10000 से भी अधिक पंचायत सचिव अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ग्रामीण अंचल में शासन के समस्त योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम लोगों तक पहुंचे इसके लिए जिम्मेदारी पूरी कर हे हैं। इसके बाद भी शासकीयकरण का वादा अभी तक पूरा नहीं किया गया है। जबकि शासन प्रशासन को कई बार संगठन ज्ञापन सौंप चुका है।
छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत सचिव संघ राजनांदगांव के अध्यक्ष रामदुलार साहू ने बताया कि हमारी एक ही मांग है कि दो वर्ष परीक्षा अवधि पश्चात शासकीयकरण किया जाए। इसी को लेकर हम लोग 16 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। पिछले 27 सालों से हमारी यह मांग चल रही है। मांगे पूरी नहीं होने पर संगठन के निर्णय अनुसार आगे काम किया जाएगा और अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन