: पिता की अंतिम इच्छा थी, बेटे का फर्ज निभाया: बेटी ने पत्रकार पिता को दी मुखाग्नि, अर्थी को कंधा भी दिया
पिता की हार्ट अटैक से हुई मौत
दरअसल, मनेंद्रगढ़ के पत्रकार मनीष रायकवार (50) की रविवार दोपहर हार्ट अटैक से मौत हो गई। घर पर उनकी पत्नी गायत्री रायकवार और बड़ी बेटी मनस्वी रायकवार थीं। छोटी बेटी मान्यता रायकवार बेमेतरा में एग्रीकल्चर की पढ़ाई करती है।
सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत: छत्तीसगढ़ में टायर फटने से बोलेरो पलटी, ट्रेलर ने 3 दोस्तों को कुचला
रविवार दोपहर जब मान्यता को पिता के निधन की खबर मिली, तो वह सोमवार को घर पहुंची। दोनों बेटियों ने अपने पिता को कंधे पर उठाकर श्मशान घाट पहुंचाया और अंतिम संस्कार कराया।
बेटियों ने कहा- पिता की इच्छा थी, हमने पूरी की
अंतिम संस्कार के बाद बेटियों ने कहा कि मान्यता के अनुसार बेटा ही पिता की चिता को मुखाग्नि दे सकता है। बेटियां चिता को मुखाग्नि नहीं दे सकतीं, लेकिन इस सोच से ऊपर उठकर हमने पिता का अंतिम संस्कार कराया। हमने उनकी अंतिम इच्छा पूरी की है।
150 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 22 की मौत: झटके से कई यात्री खिड़कियों से बाहर जा गिरे, जानिए कैसे और कब हुआ हादसा ?
पिता ने कभी बेटे और बेटी में फर्क नहीं किया- पुजारी
पुजारी रामचरित द्विवेदी ने कहा कि हमारे समाज में कई तरह की मान्यताएं हैं। सबसे बड़ा सवाल यह था कि उनका अंतिम संस्कार कौन करेगा, क्योंकि उनकी सिर्फ 2 बेटियां हैं। मनीष ने कभी बेटे और बेटी में फर्क नहीं किया, तो हम कौन होते हैं फर्क करने वाले।
पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि
वहीं, ग्रामीणों ने कहा कि पत्रकार मनीष रायकवार एक नेक दिल इंसान थे। जब भी वे लोगों से मिलते थे, तो अलग अंदाज में मिलते थे। उन्होंने कभी किसी को कुछ अच्छा या बुरा नहीं कहा। वहीं, श्मशान घाट पर बड़ी संख्या में पत्रकार और स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन