: छत्तीसगढ़ की 3 लोकसभा सीटों पर मतदान: 52 लाख से ज्यादा वोटर्स करेंगे वोटिंग, 2 लाख से ज्यादा जवान सुरक्षा में तैनात
MP CG Times / Thu, Apr 25, 2024
Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Voting Update Rajnandgaon Mahasamund Kanker: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 3 लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के लिए शुक्रवार 26 अप्रैल को मतदान होगा. इसको लेकर चुनाव आयोग ने तैयारी पूरी कर ली है. दूसरे चरण में कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गज नेताओं समेत 41 उम्मीदवार मैदान में हैं. इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 52,84,938 मतदाता करेंगे.
Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Voting Update Rajnandgaon Mahasamund Kanker: पहले चरण के मतदान की तरह इसके बाद भी चुनाव आयोग न केवल रायपुर बल्कि दिल्ली से भी मतदान पर नजर रखेगा. मतदान केंद्रों की निगरानी वेब कास्टिंग (ऑनलाइन) के जरिए की जाएगी. यदि कोई गलती नजर आती है तो संबंधित नोडल को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। दूसरे चरण में 2 लाख 22 हजार जवानों की तैनाती की गई है. दूसरे चरण में 6567 मतदान केंद्र बनाये गये Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Voting Update Rajnandgaon Mahasamund Kanker: चुनाव आयोग ने दूसरे चरण के मतदान के लिए 6567 मतदान केंद्र बनाए हैं. इन मतदान केंद्रों पर 10572 बीयू, 7974 सीयू और 8661 वीवीपैट लगाए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से कांकेर, मोहला-मानपुर और कोंडागांव के 55 बूथों को शिफ्ट किया गया है. यहां अतिरिक्त बलों की तैनाती की जाएगी. 76 मतदान केंद्र नो नेटवर्क जोन में Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Voting Update Rajnandgaon Mahasamund Kanker: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, उत्तर बस्तर कांकेर और धमतरी जिले के 76 मतदान केंद्र नो नेटवर्क जोन में हैं। इन मतदान केंद्रों पर मतदान का आंकड़ा जानने के लिए चुनाव आयोग के अधिकारियों ने सैटेलाइट और रनर की मदद से सूचनाओं का आदान-प्रदान करने का फैसला किया है.दूसरे चरण की 3 लोकसभा सीटें एक नजर में
| विवरण | राजनांदगांव | महासमुंद | कांकेर |
| कुल मतदाता | 18,68,021 | 17,62,477 | 16,54,440 |
| पुरुष मतदाता | 9,29,679 | 8,66,670 | 8,09,001 |
| महिला मतदाता | 9,38,334 | 8,95,773 | 8,45,421 |
| थर्ड जेंडर मतदाता | 8 | 34 | 18 |
| 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाता | 58,568 | 48,786 | 55,270 |
| दिव्यांग मतदाता | 17,208 | 17,383 | 16,715 |
| 100+ आयु वर्ग के मतदाता | 163 | 190 | 145 |
| सेवा मतदाता | 1208 | 1221 | 4934 |
मतदान के लिए तीनों सीटों पर 2 अलग-अलग समय
| लोकसभा सीट | मतदान का समय (सुबह 07ः00 बजे से अपराह्न 06ः00 बजे तक) | मतदान का समय (सुबह 07ः00 बजे से अपराह्न 03ः00 बजे तक) |
| राजनांदगांव | पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव | मोहला-मानपुर |
| महासमुंद | सरायपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, राजिम, कुरुद, धमतरी और बिंद्रानवागढ़ के 9 बूथ छोड़कर | ब्रिंद्रानवागढ़ (9 मतदान केंद्रों पर) |
| कांकेर | सिहावा, डौंडीलोहारा, गुंडरदेही, संजारी- बालोद, | भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल |
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन