: गरियाबंद में सांप काटने से भाई-बहन की मौत: एक युवक की हालत नाजुक, 13 दिन में जहरीले सांप ने 5 की ली जान
गिरीश जगत, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सांप के काटने से भाई-बहन की मौत हो गई। दंश से अनजान पिता की नींद खुली तो घर में घुसे सांप को मार दिया। आधी रात उल्टी करते उठे बच्चे तब घटना का अहसास हुआ। अस्पताल पहुंचने में देर होने से दोनों की मौत हो गई। पूरा मामला अमलीपदर थाना क्षेत्र के धनोरा गांव का है।
Chhattisgarh Gariaband Brother-sister die due to snake bite: दरअसल, खोगेंद्र मांझी के परिवार के लिए बीती रात काली रात साबित हुई। 16 वर्षीय बेटी कस्तूरी और 10 वर्षीय बेटा शेष की सर्प दंश से मौत हो गई। खोगेंद के 5 संतान में मृतक दूसरे और तीसरे नंबर के थे।
सांप को मार कर सो गया
Chhattisgarh Gariaband Brother-sister die due to snake bite: बीती रात लघु शंका के लिए खोगेन्द की नींद अचानक 12 बजे खुला तो सोए हुए परिवार के पलंग के आसपास घूम रहे करायत को देखा। वह अगले ही पल सांप को मार कर सो गया। घटना से अंजान पिता के तब होश उड़ गए जब तीसरे नम्बर का बेटा शेष रात करीबन ढाई बजे उल्टी करते उठा।
16 वर्षीय बेटी भी उल्टी करने उठी
Chhattisgarh Gariaband Brother-sister die due to snake bite: इस दौरान कुछ समझ पाता उससे पहले 16 वर्षीय बेटी भी उल्टी करने उठ गई।परिजनों को इकट्ठा किया। इलाज के लिए वाहन ढूंढ रहा था। उसी दरम्यान बेटे के मुंह से झाग निकला और वह बोलना बंद कर दिया। सुबह 5 बजे परिजन किसी तरह देवभोग अस्पताल पहुंचे, तब तक बेटी भी जान गंवा चुकी थी।
घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर
Chhattisgarh Gariaband Brother-sister die due to snake bite: बीएमओ डॉक्टर प्रकाश साहू ने बताया कि बेटी के कमर में सांप काटने के निशान है,बेटे का निशान पीएम के समय पता चलेगा। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
देवभोग में भी काटा, रेफर किया गया है युवक को
Chhattisgarh Gariaband Brother-sister die due to snake bite: आज तड़के देवभोग में रहने वाले बबलू नाम के 28 साल के युवक को देवभोग अस्पताल भर्ती कराया गया था। युवक को आधी रात करायत ने डस लिया था।डॉक्टर प्रकाश ने कहा कि प्रारंभिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। स्थिति नाजुक है।एक माह में 13 मामले, 9 जहरीले सांप के
Chhattisgarh Gariaband Brother-sister die due to snake bite: पिछले एक माह में सर्प दंश के देवभोग अस्पताल में उपचार के लिए 13 मामले आ चुके हैं, जिसमे 9 मामले जहरीले सर्प के थी। इनमें से 3 लोगों को मौत हो गई है।
इसे भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव MMS कांड: MLA बोले- राजेश मूणत केस की तरह हो CBI जांच, जानिए पुलिस से क्या बोले ?
Tags :
संबंधित ख़बरें
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
छत्तीसगढ़ में पहली बार सांप की इतनी बड़ी सर्जरी : अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन