: Bijapur: 'मोर आवास, मोर अधिकार' को लेकर भाजपाइयों ने घेरा विधायक निवास; पुलिसकर्मियों से जमकर धक्का-मुक्की
बीजापुर में प्रदर्शन करते भाजपाई। - फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा एक्शन मोड पर आ गई है। मोर आवास मोर अधिकार के तहत भाजपा ने सोमवार को भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। रैली निकालकर भाजपा कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में विधायक निवास का घेराव करने पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो दोनों ओर से जमकर धक्कामुक्की हुई। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ दिया और आगे बढ़ने का प्रयास किया।
पूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नए बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद बड़ी संख्या में भाजपाई रैली की शक्ल में विधायक निवास घेरने निकले, लेकिन उन्हें रास्ते मे पुलिस ने बेरिकेट्स लगाकर रोक दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच हल्की धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को विधायक निवास से बाहर ही रोक दिया। आगे जाने नहीं दिया गया। इससे रैली में आवास के लिए अपने फार्म के साथ शामिल होने महिलाओं व पुरुषों ने आक्रोशित होकर भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा कि, सत्ता पर काबिज होते ही सरकार जनता की रोटी और मकान छीनने का काम कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार ने छत्तीसगढ के गरीबों के लिए 16 लाख पीएम आवास भेजे, लेकिन भूपेश सरकार उसे गरीबों तक पहुंचने ही नहीं दिया। गागड़ा ने भूपेश सरकार से सवाल करते हुए कहा कि अधिवेशन में आप छत्तीसगढ़ की जनता के पैसे खर्च कर रहे हो, लेकिन गरीब के मकान के लिए आपके पास पैसे नहीं हैं। ये प्रदेश की जनता के साथ धोखा व अन्याय है।
जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने कहा कि सरकार अगर गरीबों को उनका हक उनका अधिकार नहीं देती है तो आगामी दिनों में राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा उग्र प्रदर्शन करेगी। कहा कि, भूपेश बघेल अपने आकाओं को खुश करने के लिए अपना पहला दायित्व भूल रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष जी वेंकट, विधानसभा प्रभारी दीपक बाजपेयी, जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू, सतेंद्र ठाकुर, सुखलाल पुजारी, घासीराम नाग, जिलाराम राणा, फूलचंद गागड़ा, महिला मोर्चा की नीता शाह व उर्मिला तोकल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन