Logo
Breaking News Exclusive
मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लगेगा 0.4% चार्ज, जानिए किसे देनी होगी फीस और आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर? विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम अमलीपदर में ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, 100 मीटर सड़क पूरी तरह गायब, PMGSY के उपयंत्री बोले- प्रस्ताव भेजा है मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लगेगा 0.4% चार्ज, जानिए किसे देनी होगी फीस और आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर? विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम अमलीपदर में ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, 100 मीटर सड़क पूरी तरह गायब, PMGSY के उपयंत्री बोले- प्रस्ताव भेजा है

: गांव की भोली जनता झांसे में कैसे आ रही? 30 गांवों के लोगों से 10 करोड़ की ठगी, ऐप पर कराया निवेश, फिर पैसे निकाल नहीं सके यूजर्स, पढ़िए पूरी कहानी

Chhattisgarh Balrampur 10 crores fraud from people of 30 villages: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 30 गांवों के लोग ज्यादा रिटर्न के लालच में 10 करोड़ रुपये की ठगी का शिकार हो गए। यह ठगी ANTOFAGASTA PLC ऐप के जरिए की गई है, जिसे इंस्टॉल कर लोगों ने हजारों से लेकर लाखों रुपये तक निवेश किए। बताया जा रहा है कि ऐप विदेशी कंपनी के नाम पर है। बताया जा रहा है कि लाखों-करोड़ों रुपये फंसने के बाद ऐप से पैसे की निकासी बंद कर दी गई। ऐप को दोबारा चालू करने के नाम पर 8400 रुपये और मांगे गए। इसके बाद 50 से ज्यादा लोगों ने चलगली थाने में शिकायत दर्ज कराई। बलरामपुर एसपी ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। किन-किन लोगों ने किया है निवेश? ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक ANTOFAGASTA PLC ऐप में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, शिक्षक और ज्यादातर किसान शामिल हैं। इसके अलावा बताया जा रहा है कि एसपी ऑफिस और कलेक्टर ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों ने भी निवेश किया है। हालांकि, वे अभी तक सामने नहीं आए हैं। कैसे हुई निवेश की शुरुआत? इस ऐप में निवेश की शुरुआत चेन्नई में मजदूरी करने गए एक युवक ने की थी। शुरुआती 600 रुपए निवेश करने के बाद जब उसके खाते में हर दिन 12 रुपए आने लगे तो उसने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेत्री से 25 लाख ठगी: बेटे को रेलवे में नौकरी दिलाने का दिया था झांसा, बड़े अफसरों से बताई थी जान पहचान प्ले स्टोर में नहीं है ऐप ANTOFAGASTA PLC ऐप गूगल प्ले स्टोर में नहीं है। लोग APK लिंक के जरिए इस ऐप से जुड़े। बड़ी संख्या में लोगों ने पैसे जमा किए। गांव के लोगों ने 20 हजार रुपए से लेकर 7 लाख रुपए तक निवेश किए हैं। शुरुआत में कुछ दिन तक पैसे खाते में आए। बाद में बताया गया कि लाभांश की राशि ऐप में ही जमा होगी। कुछ दिन बाद ऐप ने तकनीकी खराबी का हवाला देकर सभी तरह की निकासी बंद कर दी। कुछ लोगों ने 8400 रुपए जमा किए, तब भी निकासी नहीं हुई। इसके बाद लोगों को ठगी का अहसास हुआ। इलाके में ऐप या कंपनी का कोई एजेंट नहीं है। लोगों को ऐप के कस्टमर केयर से सीधे मैसेज आते थे। पीएम आवास की राशि भी जमा ग्रामीणों ने अधिक रिटर्न के लालच में पीएम आवास के लिए मिली राशि को निवेश कर दिया। यहां तक ​​कि उन्होंने अपनी खड़ी फसलें बेचकर भी बड़ी राशि एप में निवेश कर दी। एप बंद होने से लोग परेशान हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने चलगली थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। कुल ठगी 10 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। विधानसभा में टिकट दिलाने कांग्रेस कार्यकर्ता से 20 लाख की ठगी: दोस्त ने ही दिया था झांसा, अब हुआ गिरफ्तार यूके की माइनिंग कंपनी है एंटोफागास्टा पीएलसी जिस एंटोफागास्टा पीएलसी नाम की कंपनी का एप बनाया गया, वह यूके (यूनाइटेड किंगडम) में कॉपर माइनिंग कंपनी के तौर पर रजिस्टर्ड है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर यूके की एक बड़ी माइनिंग कंपनी का नाम है, जो लंदन स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड है। आशंका है कि इस कंपनी के नाम से एप बनाकर लोगों से ठगी की गई है। मनेंद्रगढ़ और कोरबा में भी हो चुकी है ठगी इसी तर्ज पर एमसीबी जिले और कोरबा जिले के चिरमिरी इलाके में भी ठगी हुई है। यहां भी लोगों के करोड़ों रुपए फंसे हुए हैं। दोनों मामलों में तरीका एक जैसा है और ऐप डाउनलोड कराकर करोड़ों रुपए ठगे गए हैं। जांच के बाद होगी कार्रवाई इस मामले में बलरामपुर एसपी बैंक वैभव रमनलाल ने बताया कि शिकायती आवेदन मिला है। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन