MP CG Times
Breaking News Exclusive
ईरान की धमकियों से डरे ट्रम्प के 5 मंत्री : अपना घर छोड़ 100 साल पुराने मिलिट्री बेस में पहुंचे, सेना के पहरे में रह रहे, जानिए पूरी कहानी ? मोहन सरकार ने कब-कब कितना कर्ज लिया ? : 1 दिसंबर को फिर लेगी 1500 करोड़ लोन, 4 लाख करोड़ के कर्ज तले दबा MP, जानिए उधारी की पूरी कहानी ? राइड कैंसिल करने पर युवती को भेजीं प्राइवेट-पार्ट की फोटो : रैपिडो ड्राइवर ने गालियां दीं, बोला- तुम हिंदू लड़कियां ऐसी ही होती हो; FIR दर्ज अनूपपुर में सड़क पर बिछी खून से सनी लाशें : नेशनल हाईवे पर ट्रक-कैप्सूल में टक्कर, 2 लोगों की मौके पर मौत; लहूलुहान तड़पते रहे दोनों Constitution Day 2026 : संविधान में सरकार के 16 निर्देश, 76 साल में कितने पूरे हुए, कितने अब भी अधूरे? Constitution Day 2026 GK Facts : संविधान दिवस पर जानें भारतीय संविधान के 10 रोचक तथ्य, इतिहास से लेकर मौलिक अधिकारों तक पूरी जानकारी वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड कौन है ? : Vaibhav Suryavanshi ने IPL में A साइन किसके लिए बनाया था; अदिति के नाम का क्या है सच Vaibhav Suryavanshi Bat Deal : वैभव सूर्यवंशी के बल्ले की कीमत 12 करोड़ ! 500% तक उछाल, जानिए विराट, धोनी समेत दिग्गजों के बैट की कीमत ? अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं? MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश ईरान की धमकियों से डरे ट्रम्प के 5 मंत्री : अपना घर छोड़ 100 साल पुराने मिलिट्री बेस में पहुंचे, सेना के पहरे में रह रहे, जानिए पूरी कहानी ? मोहन सरकार ने कब-कब कितना कर्ज लिया ? : 1 दिसंबर को फिर लेगी 1500 करोड़ लोन, 4 लाख करोड़ के कर्ज तले दबा MP, जानिए उधारी की पूरी कहानी ? राइड कैंसिल करने पर युवती को भेजीं प्राइवेट-पार्ट की फोटो : रैपिडो ड्राइवर ने गालियां दीं, बोला- तुम हिंदू लड़कियां ऐसी ही होती हो; FIR दर्ज अनूपपुर में सड़क पर बिछी खून से सनी लाशें : नेशनल हाईवे पर ट्रक-कैप्सूल में टक्कर, 2 लोगों की मौके पर मौत; लहूलुहान तड़पते रहे दोनों Constitution Day 2026 : संविधान में सरकार के 16 निर्देश, 76 साल में कितने पूरे हुए, कितने अब भी अधूरे? Constitution Day 2026 GK Facts : संविधान दिवस पर जानें भारतीय संविधान के 10 रोचक तथ्य, इतिहास से लेकर मौलिक अधिकारों तक पूरी जानकारी वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड कौन है ? : Vaibhav Suryavanshi ने IPL में A साइन किसके लिए बनाया था; अदिति के नाम का क्या है सच Vaibhav Suryavanshi Bat Deal : वैभव सूर्यवंशी के बल्ले की कीमत 12 करोड़ ! 500% तक उछाल, जानिए विराट, धोनी समेत दिग्गजों के बैट की कीमत ? अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं? MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश

: भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट: उद्घाटन समारोह में बवाल, कांग्रेसियों ने कहा- शर्मा ने भड़काया, गुंडागर्दी चरम पर

भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट: उद्घाटन समारोह में बवाल, कांग्रेसियों ने कहा- शर्मा ने भड़काया, गुंडागर्दी चरम पर
Chhattisgarh Balodabazar BJP-Congress workers fight: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा नगर पालिका में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई है। बुधवार को करोड़ों के उद्घाटन कार्यक्रम में कांग्रेस जनप्रतिनिधियों को नहीं बुलाया गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बवाल हो गया। वहीं, छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें शर्मा अपने कार्यकर्ताओं को मारपीट के लिए उकसाते नजर आ रहे हैं। वाहनों का उद्घाटन कर रहे थे शिवरतन शर्मा दरअसल, नगर पालिका भाटापारा में करोड़ों की कीमत की जेसीबी और अन्य वाहनों का उद्घाटन कार्यक्रम होना था। कांग्रेस विधायक, अध्यक्ष और पार्षदों को नहीं बुलाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए। यहां वे उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान नारेबाजी कर रहे थे। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और भाटापारा विधानसभा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा जेसीबी का उद्घाटन कर रहे थे। कांग्रेस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि नारेबाजी की आवाज सुनकर शिवरतन शर्मा आगे आए और अपने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के लोगों की पिटाई करने को कहा। इसके बाद विवाद बढ़ गया और जमकर गाली-गलौज और हाथापाई हुई। बीजेपी सांसद के बिगड़े बोल: कहा- मैं तेरा बाप बोल रहा हूं, ​​​​​​​फोन पर ठेकेदार से की गाली-गलौज, VIDEO वायरल हम उनके बिना भी विकास करेंगे- शिवरतन शर्मा इस पूरे विवाद पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि, आज भाजपा सरकार ने शहर के विकास के लिए पैसा दिया, मुट्ठी भर लोग इसका विरोध करने आ गए। हम शहर का विकास करना चाहते हैं। हम सबको साथ लेकर करना चाहते हैं। अगर सभी लोग सहयोग करेंगे तो बहुत अच्छी बात है। अगर वे घर बैठेंगे तो हम उनके बिना भी विकास करेंगे। उनके विरोध के बावजूद भाजपा भाटापारा शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाएगी। जेपी नड्डा की सभा में खाली कुर्सियों पर सियासत: कांग्रेस ने कहा- लोग झूठी कहानियां नहीं सुनना चाहते, बीजेपी बोली- हार के सदमे से उबर नहीं पाए कांग्रेसी लिखित सूचना नहीं दी गई- सीएमओ नगर पालिका सीएमओ जफर खान ने कहा कि जल्द ही आचार संहिता लगने वाली थी, कर्मचारी सामग्री की मांग कर रहे थे, जिसके लिए सामान्य औपचारिकता होती है। सभी को मौखिक रूप से बुलाया गया था। किसी को कोई लिखित सूचना नहीं दी गई। कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर की मांग की हंगामे के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एएसपी हेमसागर सिदार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। इसके बाद अब कांग्रेसियों ने थाने के बाहर धरना दे दिया है और भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

संबंधित ख़बरें

प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?

प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?

'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट

'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट

गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा

गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा

धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा,  200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?

धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?

गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात

गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात

स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस

स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन