: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक: 3 दोस्तों की मौत, घूमने के लिए सियादेवी मंदिर जा रहे 5 दोस्त
शवों को जिला अस्पताल लाया गया
पांचों लोग सियादेवी मंदिर के लिए निकले थे। इस दौरान रानीमाई से कुछ ही दूरी पर एक बाइक सीधे पेड़ से टकरा गई। डेविड और दिलेश्वरी बाइक पर उनके पीछे थे। हादसे की जानकारी मिलने पर दोनों मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
छत्तीसगढ़ में 10 साल में कितनी बारिश ? मौसम विभाग ने दिए चौंकाने वाले आंकड़े, जानिए 2014 से 2023 तक के आंकड़े ?
तीनों गहरे दोस्त थे
तीनों गहरे दोस्त थे जो बालोद घूमने आए थे। पुलिस को तीन लोगों की मौत की सूचना दी गई। डीएसपी डीएस राठौर के अनुसार मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन बालोद जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। तीनों मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है, शाम हो जाने के कारण अगले दिन सुबह उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में एक अनार और 100 बीमार: रायपुर दक्षिण सीट पर कितने दावेदार, जानिए किस किरदार की दावेदारी असरदार ?
बालोद जिले के बालोद-गुरूर मार्ग पर सांकरा गांव से 25 किमी दूर नारा गांव की पहाड़ी पर सिया देवी माता का मंदिर है। झरना, जंगल और पहाड़ होने के कारण यह पर्यटन स्थल भी है। बारिश के मौसम में यहां कई लोग पिकनिक मनाने आते हैं।
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन