: CG BREAKING: गालीबाज कांग्रेस नेता पर एक्शन की तैयारी, किसान को दी थी धमकी, कहा था- जिला अध्यक्ष हूं, उठाकर ले जाउंगा...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक यूथ कांग्रेस का शहर अध्यक्ष बताकर किसान को धमका रहा था. वीडियो में नजर आ रहा है कि शेरू असलम नाम का शख्स चश्मा पहनकर किसान को दबंगई दिखा रहा था. इस पर कांग्रेस ने एक्शन लिया है. युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने शेरू असलम को नोटिस जारी कर घटना पर 24 घंटे के भीतर लिखित में जवाब मांगा है.
दरअसल, यह मामला सरकंडा थाने के मोपका गांव का है. एक ही जमीन पर किसान उमेंद्र साहू और शेरू असलम दोनों ने अपना दावा पेश किया है. उमेंद्र साहू ने दावा किया है कि शेरू असलम ने दोनों के बीच बनी बाउंड्री को तोड़कर जमीन पर कब्जा कर लिया है और उसे अपनी जमीन में मिला लिया है. किसान का आरोप है कि 22 जून को जब उसने इसका विरोध किया तो शेरू असलम ने उसे जान से मारने की धमकी दी. शेरू ने कहा, 'मैं कांग्रेस का जिला अध्यक्ष हूं इसलिए कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता. मेरी पहुंच शीर्ष तक है. अगर तुमने मुझसे पंगा लिया तो मैं तुम्हें मरवा दूंगी. मैं तुम्हें उठा लूंगा. इस वीडियो को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भी ट्वीट करते हुए कांग्रेस पार्टी पर सवाल उठाए थे. आरोप-प्रत्यारोप के बीच युवा कांग्रेस की हो रही छीछालेदर पर अब जाकर प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने शेरू असलम को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन