: अनूपपुर में 'देखा आपने लापरवाही का नतीजा': फिर खून से लाल हुई सड़क, तेज रफ्तार दो बाइकों की भिडंत, 1 की मौत और 5 जख्मी
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में फिर लापरवाही का नतीजा देखने को मिला है. यहां दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार दो बाइकों की जोरदार टक्कर हुई है. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 5 लोग जख्मी है, जिन्हें जैतहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, वहां से जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर किया गया, जहां इलाज चल रहा है.
यह घटना जैतहरी थाना में शुक्रवार-शनिवार की रात खूंटा टोला स्कूल के पास हुआ है. दो बाइक सवार आपस में टकरा गए. दोनों बाइक में तीन-तीन लोग बैठे थे, जिसमें एक की मौत हो गई. बाइक में सवार गजेंद्र सिंह 17 वर्ष, राजकुमार मरावी 21 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए. इस बाइक में सवार आदित्य मरावी 21 वर्ष की मौत हो गई यह तीनों ही दड़िया सिवानी थाना मरवाही छत्तीसगढ़ के निवासी हैं. दूसरी बाइक में अमर सिंह गौड़, भूपेंद्र सिंह गौड़, नागेंद्र सिंह निवासी चोलना सवार थे, उनको भी चोटें आई है. सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. यातायात नियमों में लापरवाही के चलते भी यह हादसा हुआ है.Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी
शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग
MP में SDO के पास मिली 7.60 करोड़ की संपत्ति : 2.52 किलो सोना, ₹26 लाख कैश और 3 करोड़ के रिसॉर्ट-विला, आय से 560% अधिक संपत्ति का खुलासा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन