Logo
Breaking News Exclusive
कौन-कौन से बड़े ऑपरेशन, कितने नेताओं-ग्रामीणों की बलि, जानिए कितने साल में खात्मा ? गांव के हर घर में तांत्रिक, बोले- हम मंत्र मारेंगे, हवा में गायब हो जाएगा इंसान, चुनाव में तंत्र कराने आ रहे माननीय यहीं से चलाते खूनी साम्राज्य, आदिवासी थे लाल आतंक के टारगेट, हाथों में थमाते हथियार; जानिए कैसे ढहा रेड कॉरिडोर ? मकानों को तोड़ रहे, अनाज खा गए, पुष्पराजगढ़ जंगल को बनाया ठिकाना, जानिए कहां-कहां मचाया आतंक ? अनूपपुर में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, कत्ल के बाद भाग गए थे, जानिए कैसे पकड़े गए हत्यारे ? Ayodhya में राममंदिर से 800 मीटर दूर हादसा; एक एकड़ में फैला पंडाल जलकर राख Pyare Lal Kanwar की फैमिली के टुकड़े-टुकड़े किए, बच्ची तक को नहीं छोड़ा, जानिए कितने हत्यारों को उम्र कैद ? BJP सांसद Himadri Singh ने रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw से की मुलाकात, जानिए किन-किन मांगों पर चर्चा ? हीरा सिंह श्याम की टीम में युवाओं को जगह, जानिए किसे मिली उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री की कमान ? Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें कौन-कौन से बड़े ऑपरेशन, कितने नेताओं-ग्रामीणों की बलि, जानिए कितने साल में खात्मा ? गांव के हर घर में तांत्रिक, बोले- हम मंत्र मारेंगे, हवा में गायब हो जाएगा इंसान, चुनाव में तंत्र कराने आ रहे माननीय यहीं से चलाते खूनी साम्राज्य, आदिवासी थे लाल आतंक के टारगेट, हाथों में थमाते हथियार; जानिए कैसे ढहा रेड कॉरिडोर ? मकानों को तोड़ रहे, अनाज खा गए, पुष्पराजगढ़ जंगल को बनाया ठिकाना, जानिए कहां-कहां मचाया आतंक ? अनूपपुर में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, कत्ल के बाद भाग गए थे, जानिए कैसे पकड़े गए हत्यारे ? Ayodhya में राममंदिर से 800 मीटर दूर हादसा; एक एकड़ में फैला पंडाल जलकर राख Pyare Lal Kanwar की फैमिली के टुकड़े-टुकड़े किए, बच्ची तक को नहीं छोड़ा, जानिए कितने हत्यारों को उम्र कैद ? BJP सांसद Himadri Singh ने रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw से की मुलाकात, जानिए किन-किन मांगों पर चर्चा ? हीरा सिंह श्याम की टीम में युवाओं को जगह, जानिए किसे मिली उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री की कमान ? Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें

: Exclusive- राजेंद्रग्राम दारू भट्टी में लूटम-लूट: चाकू की नोक पर अधिक रेट में बेची जा रही शराब, कहीं अधिकारियों से सांठगांठ तो नहीं, देखें VIDEO

MP CG Times / Sun, Dec 18, 2022

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के शराब भट्ठियों में बेतहासा लूट मची हुई है. मामला पुष्पराजगढ़ विधानसभा के राजेंद्रग्राम से सामने आया है, जहां चाकू की नोक पर अधिक रेट में शराब बेची जा रही है. यह शिकायत पहली दफा नहीं आई है, इससे पहले भी कई बार अधिक रेट में शराब बेचने के मामले आ चुके हैं या कहें कि रोजाना यहां एमआरपी से अधिक रेट पर शराब बिक रही है, लेकिन इसकी जानकारी आबकारी विभाग के अधिकारियों को नहीं है या कहें की सांठगांठ से ही यह काला कारोबार चल रहा है. यही वजह है कि अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और आगे भी होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही. यह काला कारोबार का खेल कई महीनों से चल रहा है. राजेंद्रग्राम की शराब भट्टी में अधिकतर महंगी शराब एमआरपी से अधिक रेट में बेची जा रही है. बोलने के बावजूद यह कहकर नकार दिया जाता है कि लेना है तो लीजिए वरना रहने दीजिए. राजेंद्रग्राम में खतरे में स्कूली बच्चियां ! सांसद और विधायक के गृहग्राम में जिम्मेदार मौन, छात्रावास के पास पंचायत ने फिर खुलवा दी शराब दुकान, क्या किसी अनहोनी का इंतजार ? हद तो तब हो गई, जब शराब दुकान में मौजूद कर्मचारी पैसे लेने के बाद चाकू दिखाकर कहता है कि कितने रुपए दिए. उसे बताया भी गया कि ₹520 दिए हैं बावजूद इसके उसने पैसे वापस नहीं किए, बल्कि कह दिया कि तुम्हारा पूरा हो गया. जबकि शराब की एमआरपी रेट ₹449 है. इस तरह एक शराब में सीधे-सीधे ₹71 अधिक लिए गए हैं. [video width="640" height="352" mp4="http://mpcgtimes.com/wp-content/uploads/2022/12/VID-20221218-WA0005.mp4"][/video] इसी तरह और महंगी ब्रांड में भी सौ डेढ़ सौ रुपए तक अधिक वसूले जाते हैं. आबकारी विभाग भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं करता है. अधिकारियों को कई बार फोन लगाया जाता है, फिर भी कार्रवाई नहीं होती है. राजेंद्र ग्राम की शराब दुकानों में अधिक रेट पर शराब बेचे जाने की जानकारी सभी को है. शराब प्रेमी भी जानते हैं कि अधिक रेट पर शराब बिक रही है, फिर भी उन्हें मजबूरी में लेना पड़ता है. क्योंकि कहते हैं मजबूरी का नाम महात्मा गांधी है और उसी गांधी से वो शराब खरीदते हैं. इस बार राजेंद्रग्राम शराब भट्टी में चाकू की नोक पर अधिक रेट में शराब बेची गई है. जिसका बकायदा वीडियो भी सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शिकायत पहली दफा नहीं आई है, फिर भी मलाल है कि कोई अधिकारी कार्रवाई करे. अब देखना होगा कि आगे क्या एक्शन लिया जाता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन