: अनूपपुर का गांजा तस्कर अरेस्ट: ओडिशा से MP ला रहे थे नशे का सामान, 4 आरोपी गिरफ्तार और 3 फरार, जानिए कितने लाख का है गांजा ?
दरअसल, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला पुलिस अवैध गांजे की तस्करी मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली. कुछ लोग दो कार में जिनका रंग सफेद है. पहली अर्टिगा कार MP65T3259 में गांजा भरा हुआ है. दूसरी कार verna- MP17CA6383 में गांजा बरामद किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ओडिशा से गांजा गौरेला-पेण्ड्रा के रास्ते रीवा मध्यप्रदेश जा रहे थे. सूचना मिलने पर जिला पुलिस ने बसंतपुर के पास घेराबंदी कर धर दबोचा. इस कार्रवाई में पुलिस ने दो कार सहित चार आरोपियों के पास से 105 किलो गांजा और चार नग मोबाइल जब्त किया है.
पुलिस के मुताबिक कुल 34 लाख 50 हजार रुपये का सामान जब्त किया गया है. पकड़े गए आरोपियों में रीवा निवासी दीपक पटेल 28 वर्ष, अनूपपुर जिले के कोतमा निवासी सुरेश साहू 23 वर्ष, रीवा निवासी प्रशान्त सेन 22 वर्ष और सोनू प्रसाद 22 वर्ष रीवा का निवासी को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इनके तीन अन्य साथी छोटू साहू, दीपक रजक, सुमित सेन मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. आरोपियों के खिलाफ NDPC एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.Tags :
संबंधित ख़बरें
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए
गरियाबंद में 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला : 180 किमी दूर लगाई ड्यूटी; कल चक्काजाम करेंगे कर्मचारी, परिवार और बच्चों के साथ आंदोलन
21 क्विंटल की शर्त खत्म, किसानों को पूरी मदद ? : छत्तीसगढ़ में धान कम बेचा, फिर भी प्रति एकड़ मिलेंगे पूरे पैसे; जानिए क्या है किसानों के लिए पूरी स्कीम ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन