MP CG Times
Breaking News Exclusive
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली अमरकंटक में 60 हजार साल के पेड़ों पर संकट : साल बोरर कीट के प्रकोप के बाद 9,535 संक्रमित पेड़ों की कटाई शुरू; जानिए कहां भेजी जाएगी लकड़ियां भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही? चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ? Free Fire India Launch Date : 28 अक्टूबर को लॉन्च होगा Free Fire गेम ? Garena ने अब तक नहीं की पुष्टि राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली अमरकंटक में 60 हजार साल के पेड़ों पर संकट : साल बोरर कीट के प्रकोप के बाद 9,535 संक्रमित पेड़ों की कटाई शुरू; जानिए कहां भेजी जाएगी लकड़ियां भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही? चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ? Free Fire India Launch Date : 28 अक्टूबर को लॉन्च होगा Free Fire गेम ? Garena ने अब तक नहीं की पुष्टि

: MP News: 77 साल के बुजुर्ग ने की जवान बेटे की हत्या, खुद ही थाने पहुंचकर कबूल कर लिया जुर्म

MP News: 77 साल के बुजुर्ग ने की जवान बेटे की हत्या, खुद ही थाने पहुंचकर कबूल कर लिया जुर्म

बड़वाह थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग पिता ने बेटे की हत्या कर दी।

बड़वाह थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग पिता ने बेटे की हत्या कर दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह में बुधवार को सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग बाप ने अपने जवान बेटे की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। बेटे की हत्या करने के बाद पिता खुद ही थाने पहुंच गया और अपना जुर्म कुबूल कर लिया। मृतक का बाप अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करता था। इसे लेकर बाप-बेटे में अक्सर विवाद होता था। इसी के चलते बुजुर्ग पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी। बेटे की हत्या के बाद मां ने भी अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हत्यारे पिता का कहना है कि "मैं झूठ नहीं बोलूंगा। भले ही आप मुझे फांसी पर चढ़ा दो। मैं मरने को तैयार हूं। वह पिछले 10 साल से मुझे जान से मारने की कोशिश कर रहा था। मैं नहीं मारता तो वह मुझे मौत के घाट उतार देता। " 

बड़वाह के ग्राम आगरवाड़ा के रहने वाले एक 77 वर्षीय बुजुर्ग छतर सिंह पिता हीरालाल ने बुधवार दोपहर अपने ही बेटे राकेश को मौत के घाट उतार दिया। बेटे की हत्या करने के बाद खून से सने कपड़ों में बड़वाह थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। बुजुर्ग ने जब पुलिस को घटना की जानकारी दी तो पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। घायल राकेश को ग्रामीणों की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दरअसल, बुजुर्ग छतर सिंह और उसकी पत्नी का आपस में किसी बात के लेकर विवाद हो रहा था। इस दौरान उसका बेटा राकेश भी वहां आ गया। उससे भी कहासुनी हो गई। गुस्साए छतर सिंह ने राकेश के पेट पर चाकू मार दिया। बेटे को खून से लथपथ देख उसकी मां कुसुमबाई ने पड़ोसियों को आवाज लगाई। छतरसिंह मौके से सीधे थाने पहुंच गया। राकेश को ग्रामीण सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के दौरान ही राकेश ने दम तोड़ दिया। बेटे की हत्या के बाद बुजुर्ग छतर सिंह खुद ही बड़वाह थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची। बुजुर्ग के भी हाथ और गर्दन पर चोट के निशान थे। हत्या के बाद अपने बेटे को खो चुकी बुजुर्ग मां ने पुलिस थाने में अपने पति के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कराया है। अस्पताल में बुजुर्ग छतर सिंह कहता दिखा कि मेरा बेटा मुझे 10 साल से जान से मारने की कोशिश कर रहा था।

पत्नी पर चरित्र शंका करता है बुजुर्ग
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक छतरसिंह का पत्नी से चरित्र शंका को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार सुबह भी दोनों में विवाद हो रहा था। तभी राकेश वहां आया। उसने पिता को मां से विवाद नहीं करने को कहा था। इस पर छतरसिंह बेकाबू हो गया। दोनों के बीच की बहस मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों ने एक-दूसरे से हाथापाई की। मौका पाकर छतरसिंह ने राकेश के पेट में चाकू घोंप दिया। छतरसिंह चाकू अपने तकिये के नीचे रखकर सोता था। घटना को लेकर कुसुम बाई ने कहा कि छतरसिंह मुझ पर शंका करता था। सुबह भी जब विवाद हो रहा था तो मेरे बेटे राकेश ने खिड़की से झांककर मुझे खुद के घर आने के लिए कहा। जब वह दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हो रहा था, तो छतर सिंह दरवाजे के पीछे छिप गया। राकेश दरवाजे से अंदर आया, तो उसने उसे चाकू घोंप दिया।


हत्या का प्रकरण दर्ज कर बुजुर्ग को किया गिरफ्तार  
बडवाह थाना प्रभारी जगदीश गोयल ने बताया कि कुसुम बाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका पति छतरसिंह उन पर चरित्र शंका करता था। इसके चलते उनका आपस में विवाद होता रहता था। बुधवार को भी इसी बात को लेकर उनका विवाद हो रहा था। उनका बेटा बीच में आया। इस पर उसके पिता छतर सिंह ने तकिये के नीचे से चाक़ू निकालकर बेटे को घोंप दिया। घायल बेटे को अस्पताल लेकर गए थे। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी भी घायल है जिसका इलाज सिविल अस्पताल में कराया जा रहा है।

Source link

Tags :

संबंधित ख़बरें

राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी

राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी

अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश

अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश

Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम

Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम

पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली

पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली

अमरकंटक में 60 हजार साल के पेड़ों पर संकट : साल बोरर कीट के प्रकोप के बाद 9,535 संक्रमित पेड़ों की कटाई शुरू; जानिए कहां भेजी जाएगी लकड़ियां

अमरकंटक में 60 हजार साल के पेड़ों पर संकट : साल बोरर कीट के प्रकोप के बाद 9,535 संक्रमित पेड़ों की कटाई शुरू; जानिए कहां भेजी जाएगी लकड़ियां

भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR

भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन