Logo
Breaking News Exclusive
हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ?

: Global Investors Summit 2023: इंदौर में छठा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आज से, पीएम मोदी वर्चुअली करेंगे संबोधित

News Desk / Tue, Jan 10, 2023

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023। - फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

प्रवासी सम्मेलन के समापन के साथ ही इंदौर में 11 एवं 12 जनवरी को छठा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में कई विषयों पर 19 समानांतर सत्र होंगे। इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में इन सत्रों में देश-विदेश के निवेशक शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समिट का वर्चुअली शुभारंभ कर संबोधित करेंगे। शुभारंभ सत्र में सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी एवं गुयाना के राष्ट्रपति डा. मोहम्मद इरफान अली का संबोधन भी होगा। इस सत्र में विदेश मंत्री एस जयशंकर और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का वर्चुअल संबोधन होगा। समिट को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी संबोधित करेंगे। समिट का उद्घाटन सुबह 10:30 बजे ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में होगा।

90 से ज्यादा बड़े उद्योगपति शामिल होंगे
बुधवार से होने वाले इस समिट में 90 से ज्यादा बड़े उद्योगपति शामिल होंगे। इसके अलावा 300 से ज्यादा डेलिगेट्स भी समिट में भाग लेंगे।  दो दिन चलने वाले इस समिट में करोड़ों के निवेश मध्य प्रदेश में आने की संभावना है। पहले दिन दोपहर दो बजे से अलग-अलग सेक्टरों पर पांच समानांतर सत्र होंगे। यह सत्र एग्रीकल्चर, फूड एंड डेयरी प्रोसेसिंग, फार्मास्युटिकल और हेल्थ केयर, नेचुरल गैस एंड पेट्रो केमिकल्स सेक्टर में अवसर, रिन्यूवल एनर्जी विषय पर होंगे। इसी दिन दोपहर तीन बजे से टेक्सटाईल और गारमेंट विषय पर विशेष सत्र भी होगा। 

समिट के पहले दिन ही शाम चार से 5:30 बजे तक आईटी, पर्यटन, लाजिस्टिक एंड वेयर-हाउसिंग, अर्बन एरिया में इंफ्रा-स्ट्रक्चर डेवलपमेंट विषय पर सत्र होंगे। विशेष सत्र ऑटो मोबाइल एंड ऑटो कंपोनेंट विषय पर होगा। यह सत्र शाम 4:30 से छह बजे के बीच होगा।

समिट के दूसरे दिन 12 जनवरी को निवेश के विभिन्न विषय पर सत्र होंगे। सुबह 11 से दोपहर 12 बजे के बीच मध्य प्रदेश से निर्यात की संभावनाएं, सामाजिक बुनियादी ढांचे के विकास के लिए वित्तीय सहायता, एक्सेस मध्य प्रदेश कम्प्लीट बिजनेस सॉल्यूशन और इंडिया और इस्राइल, यूएसए और यूएई (आई2 यू 2) समूह के साथ साझा निवेश पर चर्चा होगी।

इसी दिन दोपहर 12:15 बजे से अगले समानांतर सत्र होंगे, जिनमें प्रमुख रूप से भारत की पांच ट्रिलियन की इकानॉमी में मध्य प्रदेश का योगदान, एयरो स्पेस और डिफेंस, भारत में मैन्युफैक्चरिंग को गति देने में मध्य प्रदेश का योगदान और शिक्षा और कौशल विकास पर निवेशकों के बीच चर्चा होगी। दूसरे दिन दोपहर दो से तीन बजे के बीच विशेष सत्र में मध्य प्रदेश में स्टार्ट-अप के लिए अनुकूल वातावरण पर चर्चा होगी। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का समापन सत्र 12 जनवरी को दोपहर तीन बजे से होगा।

मुकेश अंबानी नहीं आएंगे
समिट में रिलायंस जियो के प्रमुख मुकेश अंबानी नहीं आ रहे हैं, लेकिन उनकी कंपनियों के अफसर जरूर शामिल होंगे। इसके अलावा कुमार मंगलम बिडला, नोएल एम टाटा, प्रणव अडानी, आईटीसी के सीएमडी संजीव पुरी, संजय सी किर्लोस्कर,अजय पिरामल, संजीव बजाज, नादिर गोदरेज, अभय फिरोदिया,राकेश भारती मित्तल, प्रशांत रुईया सहित अन्य बड़े उद्योगपति शामिल होंगे। असके अलावा समिट में मॉरिशस, बांग्लादेश, जिम्बाबे के मंत्री भी शामिल होंगे।

फ्यूचर रेडी मध्य प्रदेश की थीम
समिट की थीम फ्यूचर रेडी मध्यप्रदेश रखी गई है। उद्योग जगत के दो हजार से ज्यादा प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बिजनेस से बिजनेस और बिजनेस टू ग्रुप मिटिंग में खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शामिल होंगे और उद्योगपतियों से निवेश को लेकर चर्चा करेंगे।

रेडिमेड पार्क और खेल अकादमी की सौगात
समिट में रेडिमेट पार्क और खेल अकादमी की सौगात मिल सकती है। पूर्व भारतीय कप्तान मो. अजहरुद्दीन, राजेश चौहान भी खेल अकादमी के लिए निवेश कर सकते है। इसके अलावा कुछ आईटी कंपनियों ने भी इंदौर के आईटी पार्क में निवेश की इच्छा जताई है।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन