Logo
Breaking News Exclusive
आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ? आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान Former IPS Rajesh Pandey का नाम टॉप पर, 5585 आवेदन में 16 इंटरव्यू, जानिए कहानी ? MP समेत 14 राज्यों में ED की छापेमारी; टोल वसूली में Fake Receipt का खेल कैसे हुआ ?

शहडोल में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे : पार्किंग को लेकर शुरू हुआ झगड़ा मारपीट में बदला, वायरल वीडियो ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल,

मध्य प्रदेश के शहडोल शहर में रविवार को कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। शहर के बीचों-बीच युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक सड़क पर खुलेआम एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते नजर आ रहे हैं।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के शहडोल–बुढार मार्ग पर स्थित एक चाय-सुट्टा बार के सामने की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पार्किंग में बाइक खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया।

मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी

व्यस्त इलाके में हुई इस मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि शहर में नियमित पुलिस गश्त और प्रमुख स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी नहीं होने से ऐसे घटनाक्रम बढ़ रहे हैं।

मामले की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

मंदिर से भगवान के मुकुट की चोरी

गौरतलब है कि हाल के दिनों में शहडोल शहर में आपराधिक घटनाओं में इजाफा हुआ है। रेलवे स्टेशन मार्ग पर एक मंदिर से भगवान के मुकुट की चोरी और वार्ड नंबर 15 में एक घर से लाखों रुपये के गहनों की चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन घटनाओं के बाद नागरिकों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग तेज कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन