MP CG Times
Breaking News Exclusive
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ? गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल शहडोल के जंगलों में 60 हाथियों के दो झुंड : अब ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई खास ट्रेनिंग, अवैध कटाई पर भी रहेगी नजर अनूपपुर में कुएं में लाश की सीक्रेट कहानी : क्या किसी ने मारकर फेंक दी लाश; लाठी-जूते दिखे तो पुलिस को बुलाया, कांटे से निकाला शव विधायक फुंदेलाल बोले- आदिवासी परिवार 5 बच्चे पैदा करें : आबादी घटी तो आरक्षण पर असर पड़ेगा; मार्को ने खुद के 2 बच्चों पर दी यह सफाई, क्या है आपकी राय? अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी अनूपपुर BIG BREAKING : बाइकों की टक्कर में मासूम समेत 3 की मौत; 4 गंभीर घायल, सड़क खून से लाल पड़ी धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ? गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल शहडोल के जंगलों में 60 हाथियों के दो झुंड : अब ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई खास ट्रेनिंग, अवैध कटाई पर भी रहेगी नजर अनूपपुर में कुएं में लाश की सीक्रेट कहानी : क्या किसी ने मारकर फेंक दी लाश; लाठी-जूते दिखे तो पुलिस को बुलाया, कांटे से निकाला शव विधायक फुंदेलाल बोले- आदिवासी परिवार 5 बच्चे पैदा करें : आबादी घटी तो आरक्षण पर असर पड़ेगा; मार्को ने खुद के 2 बच्चों पर दी यह सफाई, क्या है आपकी राय? अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी अनूपपुर BIG BREAKING : बाइकों की टक्कर में मासूम समेत 3 की मौत; 4 गंभीर घायल, सड़क खून से लाल पड़ी

खेल-खेल में राइफल से चली गोली : 7 साल के बच्चे की मौत, 14 साल के नाबालिग ने की फायरिंग

खेल-खेल में राइफल से चली गोली : 7 साल के बच्चे की मौत, 14 साल के नाबालिग ने की फायरिंग

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। पोरसा थाना क्षेत्र के संजय नगर में खेल-खेल में 14 वर्षीय नाबालिग से राइफल चल गई, जिससे साथ खेल रहे 7 साल के बच्चे की सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है। किराएदार धर्मराज सिंह तोमर का बेटा ऋषभ तोमर (7) मकान मालिक के दो बेटों के साथ घर की दूसरी मंजिल पर खेल रहा था। इसी दौरान मकान मालिक के बेटे ने कमरे की दीवार पर टंगी अपने पिता की 315 बोर लाइसेंसी राइफल उतार ली और उससे खेलने लगा। अचानक राइफल से फायर हो गया, जिसकी गोली सीधे ऋषभ के सिर में जा लगी।

गोली लगते ही बच्चे की मौत

गोली लगते ही ऋषभ का सिर फट गया और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। बच्चे को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देख सभी के होश उड़ गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोरसा मर्चुरी भेजा गया। रविवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस ने राइफल जब्त कर ली है और नाबालिग के पिता को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है।

प्राइवेट गार्ड है आरोपी नाबालिग का पिता

पुलिस के अनुसार, नाबालिग का पिता प्राइवेट गार्ड है, इसी कारण उसके पास 315 बोर की लाइसेंसी राइफल थी। वह शुक्रवार को ही छुट्टी लेकर पोरसा आया था और शनिवार को राइफल घर में रखकर गांव धरमपुरा चला गया था। रात में बच्चे के हाथ राइफल लगने से यह हादसा हो गया।

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

मृतक ऋषभ के परिजनों ने इस घटना को हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि घटना में दूसरी राइफल का इस्तेमाल हुआ है, जिसे लेकर मकान मालिक फरार हो गया। हालांकि पुलिस इस दावे की जांच कर रही है।

एक से ज्यादा गोली के निशान, FSL जांच जारी

थाना प्रभारी दिनेश कुशवाह ने बताया कि जांच के दौरान कमरे में रखी अलमारी पर गोली के निशान मिले हैं। एक से अधिक निशान मिलने से पुलिस भी हैरान है। एफएसएल टीम से सलाह लेकर पूरे क्राइम सीन का विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि फायरिंग की वास्तविक स्थिति और घटनाक्रम स्पष्ट हो सके।

संबंधित ख़बरें

अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी

अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी

अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी

अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी

शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग

शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग

MP में SDO के पास मिली 7.60 करोड़ की संपत्ति  : 2.52 किलो सोना, ₹26 लाख कैश और 3 करोड़ के रिसॉर्ट-विला, आय से 560% अधिक संपत्ति का खुलासा 

MP में SDO के पास मिली 7.60 करोड़ की संपत्ति  : 2.52 किलो सोना, ₹26 लाख कैश और 3 करोड़ के रिसॉर्ट-विला, आय से 560% अधिक संपत्ति का खुलासा 

6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब

6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन