‘दृश्यम 3’ से अक्षय खन्ना बाहर, ‘धुरंधर’ की सक्सेस चढ़ी सिर : 21 करोड़ फीस और रवैये पर प्रोड्यूसर भड़के; बोले– लीगल एक्शन लेंगे
अक्षय खन्ना इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ की रिकॉर्डतोड़ सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसी बीच अक्षय खन्ना के ‘दृश्यम 3’ छोड़ने को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है।
‘दृश्यम 3’ के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने साफ कहा है कि अक्षय खन्ना की डिमांड और व्यवहार की वजह से उन्हें नुकसान हुआ है और वह अब कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं।
कुमार मंगत पाठक ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में कहा,
“दृश्यम एक बहुत बड़ा ब्रांड है, इससे फर्क नहीं पड़ता कि अक्षय फिल्म में हैं या नहीं। हमने उन्हें रिप्लेस कर लिया है। भगवान की कृपा से हमें अक्षय से बेहतर एक्टर और इंसान मिला है—जयदीप अहलावत।”
प्रोड्यूसर ने आगे बताया कि अक्षय खन्ना को पहले ही लीगल नोटिस भेजा जा चुका है, जिसका जवाब आना बाकी है।
21 करोड़ फीस और विग की डिमांड बनी वजह
रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय खन्ना ने ‘दृश्यम 3’ के लिए 21 करोड़ रुपये फीस मांगी थी, जिसे मेकर्स ने बजट से बाहर बताया। इसके अलावा अक्षय ने फिल्म में विग पहनने की भी शर्त रखी थी। मेकर्स का कहना है कि सीक्वल होने की वजह से यह कंटिन्यूटी के लिहाज से संभव नहीं था।
हालांकि इस पर सहमति बनने के बाद भी अक्षय खन्ना ने बाद में फिल्म से अलग होने का फैसला कर लिया।
जयदीप अहलावत की एंट्री
अब अक्षय खन्ना की जगह जयदीप अहलावत को फिल्म में कास्ट किया गया है। कुमार मंगत पाठक ने बताया कि वह जयदीप के साथ पहले भी फिल्म ‘आक्रोश’ (2010) में काम कर चुके हैं।
कब रिलीज होगी ‘दृश्यम 3’?
‘दृश्यम’ मूल रूप से मलयालम फ्रैंचाइजी है, जिसे जीतू जोसेफ ने डायरेक्ट किया है। हिंदी वर्जन का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं। ‘दृश्यम 3’ हिंदी में 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी।
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन