: MP News: महिला पार्षद सपना मालवीय को पति ने पीटा, ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज, पति गिरफ्तार
पार्षद सपना मालवीय - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक तरफ सरकार और प्रशासन महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कदम उठा रही है, वहीं, घरेलू हिंसा रोकने के भी अनेक उपाय किए जा रहे हैं, लेकिन सीहोर नगर से सामने आया मामला बता रहा है कि सरकार के प्रयास अभी जमीनी हकीकत में नहीं बदले हैं। नगर के वार्ड क्रमांक 20 से निर्दलीय पार्षद सपना मालवीय के साथ उनके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट की है। पार्षद के भाई शिवा मालवीय ने बताया कि उनकी बहन के साथ अमानवीय तरीके से मारपीट की। इसके बाद महिला पार्षद सपना मालवीय महिला थाने पहुंची, जहां अपनी चोट के निशान दिखाते हुए पति सूरज मालवीय पर मारपीट करने का आरोप लगाया। जिसके बाद महिला थाना प्रभारी ने सपना मालवीय का मेडिकल कराकर प्रकरण दर्ज किया।वहीं, पति सूरज मालवीय का कहना है कि सपना एक अन्य पार्षद से फोन पर लंबी-लंबी बात करती है, जिसे मैं दो माह से समझा रहा हूं। मंगलवार को मैने मोबाइल चेक किया तो उस पर कई एसएमएस थे, जिसको लेकर मैंने आपत्ति जताई थी और पत्नी से कहा कि तुम मेरे सामने उसे समझा दो, लेकिन वह नहीं मानी, जिसके बाद मुझे गुस्सा आ गया और जैसे ही मैंने उसे एक चांटा मारा तो वह पत्थर से टकरा गई, जिससे उसकी आंख में चोट लग गई। जबकि सूरज के पिता घीसीलाल ने चरित्र संदेह का आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा बेटा रेलवे में नौकरी करता है, जिसके जाने के बाद बहू सपना गुंडे बुलाती है। जब मैंने देख लिया तो लाइट बंद कर उसे भगा दिया और मुझसे कहती है कि बुड्ढे तुझे क्या करना है। जब मैंने सूरज को यह बात बताई तो उसने बहू के साथ मारपीट कर दी। सपना मालवीय ने पति सूरज, जेठ व ननद सहित अन्य के खिलाफ महिला थाने में मारपीट का मामला दर्ज कराया है।
जबकि सपना मालवीय का कहना है कि उन पर झूठे आरोप लगाकर मारपीट की गई है यदि सबूत हैं तो सामने पेश करें। वहीं एसडीओपी व महिला सेल प्रभारी अर्चना अहीर का कहना है कि पार्षद सपना मालवीय ने महिला थाने आकर पति व अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर मेडिकल कराकर मामला दर्ज किया जा रहा है, जो भी दोषी होगा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पति सूरज मालवीय को पुलिस हिरासत में लिया गया है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन