: LLC 2023: एक दूसरे से भिड़ेगी गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी की टीम, जानें कब और कैसे देख सकेंगे लाइव
LLC 2023: दोहा में खेले जा रहे लीजेंड्स लीग क्रिकेट में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को इंडियन महाराजा और एशिया लायंस के बीच मैच खेला जाएगा। मैच एशियन टॉउन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत में इसे टीवी और मोबाइल पर आसानी से देखा जा सकता है। मैच रात को साढ़े आठ बजे शुरू होगा।
इस मैच में एशिया लायंस की कप्तानी शाहिद अफरीदी कर रहे हैं वहीं इंडियन महाराजा की कमान गौतम गंभीर के बीच है। दोनों के बीच 10 मार्च 2023 को खेले गए मुकाबले में अफरीदी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की थी। ऐसे में ये मैच जीतकर इंडियन महाराजा बदला लेना चाहेंगे साथ ही टूर्नामेंट में जीत का खाता भी खोलना चाहेंगे।
दोनों टीमों के स्कवॉड
भारतीय महाराजा: गौतम गंभीर (C), सुरेश रैना, मुरली विजय, मोहम्मद कैफ, स्टुअर्ट बिन्नी, इरफान पठान, रॉबिन उथप्पा, मनविंदर बिसला, एस श्रीसंत, अशोक डिंडा, परविंदर अवाना, प्रवीण तांबे, हरभजन सिंह और प्रवीण कुमार।
एशिया लायंस: शाहिद अफरीदी (कप्तान), मुथैया मुरलीधरन, असगर अफगान, मिस्बाह-उल-हक, राजिन सालेह, अब्दुल रज्जाक, पारस खड़का, थिसारा परेरा, तिलकरत्ने दिलशान, उपुल थरंगा, अब्दुर रज्जाक, दिलहारा फर्नांडो, शोएब अख्तर, मोहम्मद हफीज , सोहेल तनवीर, मोहम्मद आमिर
Indian Maharaja vs Asia Lions Live Streaming: टीवी पर ऐसे देखें लाइव
लीजेंड्स क्रिकेट लीग के सभी मैच टीवी पर रात को 8 बजे से स्टार स्पोर्ट्स पर देखे जा सकते हैं।
Indian Maharaja vs Asia Lions Live Streaming: मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव
लीजेंड्स क्रिकेट लीग के सभी मैच मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार और फ्री में जियो टीवी पर भी देखे जा सकते हैं।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन