: Indore News: इंदौर में अनूठी शादी, खाने का कचरा tऔर फूलों की बना दी खाद, कागज,प्लास्टिक का नहीं हुआ इस्तेमाल
इंदौर की शादी मेें लकड़ी की प्लेट, चम्मच और कपड़े का इस्तेमाल हुआ। - फोटो : amar ujala digital
विस्तार
स्वच्छता में छह बार देश मेें पहले स्थान पर आने वाले इंदौर में अब शादियां भी इको फ्रेंडली होने लगी है। एक जीरो लैंडफील मैरेज ग्रेंड शेरेटन होटल में हुई। जिसमें न तो प्लास्टिक का इस्तेमाल हुए न कागज का। बचे हुए खाने और फूलों के डेकोरेशन का जो गीला कचरा था, उसे भी मौके पर ही खाद मेें तब्दील कर दिया। सूखा कचरा रिसायकल के लिए भेजा गया। कुल मिलाकर इस जीरो वेस्ट शादी में किसी भी तरह का कचरा ट्रेंचिंग ग्राउंड तक नहीं पहुंचा।
इंदौर के आर्किटेक्ट हितेंद्र मेहता के बेेटेे वर्धन की शादी एलेक्जेंड्रा से हुई। वर्धन हावर्ड डिजाइन स्कूल से ग्रेजुएट है। दोनो की मुलाकात वहीं हुई थी। इन दोनों के परिवारों ने फैसला लिया कि शादी जीरो वेस्ट हो और कचरे का मौके पर ही निपटान हो जाए। स्टेज पर थर्माकोल और प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया गया। पूरी तरह फूलों की सजावट थी। प्लास्टिक के बजाए शुगर केन के बने कंपोस्टेबल प्लेट्स और टिशू की जगह कपड़े के नैपकिन्स थे।
इस जीरो लैंडफील मैरेज में मददगार रहे समीर शर्मा ‘इंदौर वाले’ ने बताया कि इंदौर के स्टार्टअप स्वाह ने पार्टी से निकले गीले कचरे को आन द स्पाॅट मोबाइल वेस्ट प्रोेसेसिंग वैन में खाद में तब्दील कर दिया। सूखा कचरा न के बराबर निकला और वह भी रिसायकल हो गया।
इस शादी का कचरा ट्रेंचिंग ग्राउंड तक नहीं पहुंचाया गया। इस अनूठी शादी का फैसला वाले मेहता और कोजाक परिवार को नगर निगम के अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन ने सर्टिफिकेट भी सौंपा। समीर शर्मा ने बताया कि स्वच्छता को लेकर शहरवासियों की जनभागीदारी के कारण ही हम छह बार पहले स्थान पर है। इस तरह की शादियां दूसरे परिवारों को जीरो वेस्ट, जीरो लैंडफील आधार पर शादियां करने के लिए प्रेरित करेगी।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में कुएं में लाश की सीक्रेट कहानी : क्या किसी ने मारकर फेंक दी लाश; लाठी-जूते दिखे तो पुलिस को बुलाया, कांटे से निकाला शव
विधायक फुंदेलाल बोले- आदिवासी परिवार 5 बच्चे पैदा करें : आबादी घटी तो आरक्षण पर असर पड़ेगा; मार्को ने खुद के 2 बच्चों पर दी यह सफाई, क्या है आपकी राय?
अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी
अनूपपुर BIG BREAKING : बाइकों की टक्कर में मासूम समेत 3 की मौत; 4 गंभीर घायल, सड़क खून से लाल पड़ी
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन