: सड़क हादसे में दो लड़कों की मौत: ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद कुचला, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
पुलिस ने दोनों लड़कों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। - फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गुरुवार दोपहर सड़क हादसे में दो लड़कों की मौत हो गई। दोनों लड़के बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद कुचलते हुए निकल गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझाकर शांत कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के चलते हादसा हुआ है। मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम सकालो निवासी कमलेश और रमन गोड बाइक से गांव की ओर से आते हुए प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर पहुंचे थे। उसी समय अंबिकापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हे टक्कार मार दी। टक्कर लगते ही दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे और ट्रक उन्हें कुचलता हुए भाग निकला। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों लड़कों की उम्र 16 और 17 साल बताई जा रही है। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। दोनों लड़कों की मौत से उनका गुस्सा भड़क गया।
ग्रामीणों ने वहीं अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर सीएसपी स्मृतिक राजनला और गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने दोनों नाबालिग के क्षत-विक्षत शव को एक वाहन में डालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक की रफ्तार और टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। फिलहाल लड़कों के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाकर उन्हें सूचना दी गई है। पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसे तलाश कर रहे हैं।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन