: Bharat Jodo Yatra: जिस तिरंगे के तले चलते है राहुल, जानिए कौन लहराते हुए चलता है उसे यात्रा में
सार
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के अलावा कई ऐसे से लोग भी चल रहे है, जिनका सफर राहुल सेे भी ज्यादा कठिन है। चलिए हम आपको मिलते है यात्रा के एक ऐसे ही किरदार दिनेश शर्मा से
ये दिनेश है जो राहुल के पीछे तिरंगा लेकर चलते - फोटो : amar ujala digital
ख़बर सुनें
विस्तार
ये है हरियाणा निवासी 27 साल के जवान दिनेश शर्मा। बाएं पैर पर पट्टी बंधी है और दाएं पैर पर छाले है। इसकी वजह यह है कि कन्याकुमारी से लेकर इंदौर तक वे भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के ठीक पीछे तिरंगा झंडा लहराकर चले है कश्मीर तक वे ऐसे ही चलेंगे वो भी नंगे पैर। 12 साल पहले उन्होंने चप्पल पहना छोड़ दिए थे और कहा था कि जब तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनेेंगे, वे चप्पल नहीं पहनेेंगे। राहुल ने महू मेें मंच पर उन्हें तिरंगा लेकर बुलाया था और भाषण के दौरान मंच पर ही अपने साथ खड़े रखा था। तब से वे चर्चा में है।
दिनेश वकालत कर चुके है। परिवार में एक भाई और एक बहन है। नंगे पैर चलने पर परेशानी नहीं होती? इस सवाल के जवाब वे कहते है कि कभी पैर में पत्थर चुभते है। कभी कांच लग जाता है, खून भी बहता है, लेकिन तिरंगा हाथ में होता है तो सारे दर्द भूल जाता हूं। दिनेश कहते है छह राज्यों में सड़क पर चलने के दौरान ज्यादा दिक्कत नहीं आई, लेकिन मध्य प्रदेश की उबड़ खाबड़ सड़कों ने खूब परेशान किया। बुरहानपुर में ही तलवे में पत्थर घुस गया था। इस वजह से पट्टी बांधकर चलना पड़ रहा है।
12 जोड़ कपड़े सिलवाए यात्रा के
तिरंगे को थामे रखने के अलावा नरेश का ड्रेस भी अलग है। वे जो कुर्ता पहनते है उस पर गांधी जी की फोटो है। यात्रा के लिए एक जैसे 12 जोड़ कपड़े उन्होंने सिलवाए है। इसके अलावा भारत जोड़ो यात्रा का लोगो ड्रेस पर भी है। सिर पर भगवा पगड़ी पहनते है। वे कहते है कि राहुल तेज कदमों से चलते है। अब मुझे भी उनके साथ आदत हो गई है। दिनेश बताते है कि राहुल ने उनसे कहा है कि यात्रा के दौरान तिरंगा उसके सिर के उपर रहना चाहिए। जिस इससे उन्हें ताकत मिलती है। दिनेश बताते है कि जिस झंडे को लेकर वे चल रहे है उसेे राहुल गांधी श्रीनगर में फहराएंगे। दिनेश की तरह एक अन्य युवक देंवेद्र भगोनिया भी तिरंगा यात्रा में तिरंगा झंडा लेकर चल रहे है। ।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन