Shujalpur Breaking News
स्कॉर्पियो ने छात्रा को उड़ाया, टुकड़ों में बंटी साइकिल : गाड़ी में प्रेग्नेंट महिला थी; ड्राइवर भागा, फिर लौटकर माफी मांगी
Sat, May 30, 2026
मध्य प्रदेश के शुजालपुर में ग्राउंड जा रही साइकिल सवार एक छात्रा को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे हुई थी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सामने आया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल से सड़क पार कर रही छात्रा कई फीट दूर जा गिरी। साइकिल के दो टुकड़े हो गए। समर कैंप जा रहे साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाने में मदद की। जिस गाड़ी ने टक्कर मारी उसमें प्रेग्नेंट महिला सवार थी। ड्राइवर उसे अस्पताल ले जा रहा था।
समर कैंप खेल मैदान पर जा रही थी छात्रा, तभी हादसा
घायल छात्रा आराध्या सिटोके ने बताया कि उसके पिता कोर्ट में कर्मचारी हैं। वह रोजाना की तरह जेएनएस कॉलेज समर कैंप समर कैंप खेल मैदान पर जा रही थी, तभी गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। उसे याद नहीं कि अस्पताल कौन लेकर गया।
घटना के बाद ड्राइवर खुद परिवार से मिलने गया
स्कॉर्पियो मुडलाय निवासी मोईन खान चला रहा था। हादसे के बाद वह खुद परिवार से मिलने गया। वह परिवार की एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर शुजालपुर सिविल अस्पताल ले जा रहा था।
बड़े भाई आजम ने बताया कि मोईन कंस्ट्रक्शन कंपनी में वाहन चालक है। घटना के बाद वह खुद परिवार से मिलने गया। उसने बच्ची के इलाज का खर्च दिया और अचानक साइकिल सामने आने से हादसा होने पर माफी भी मांगी।
ऊपर वाले का शुक्र है कि बच्ची को ज्यादा चोट नहीं आई। हमारे परिवार की प्रसूता, जिसे अस्पताल ले जा रहे थे, वह भी ठीक है। हम दोनों पक्ष कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते।
MPCGTIMES.COM
के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो करें
mpcgtimes.com
के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029VbBZa8X7oQhbYZtacr2U
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नौकरी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
खेल
की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें