MP Road Accident
MP CAR-TRUCK ACCIDENT BREAKING : ट्रक में घुसी कार, 4 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर, एक घंटे फंसे रहे
Thu, Jun 25, 2026
मध्य प्रदेश के मंदसौर में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हुई।
सीतामऊ थाना पुलिस के मुताबिक, रेनॉल्ट ट्राइबर कार में छह लोग सवार थे। सभी महाराष्ट्र के औरंगाबाद के रहने वाले हैं। वे दिल्ली की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। उसमें सवार लोग करीब एक घंटे तक अंदर फंसे रहे।
दो मृतकों की पहचान
हादसे के बाद कार में सवार लोग करीब एक घंटे तक वाहन में फंसे रहे। एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों ने राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद सभी घायलों और मृतकों को कार से बाहर निकाला गया।
सभी घायलों को सीतामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों में रवींद्र काले और सचिन गंगाधर गजभारे की पहचान की है। दोनों औरंगाबाद (महाराष्ट्र) के रहने वाले हैं। अन्य दो मृतक और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
ट्रक सहित ड्राइवर फरार
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और एक्सप्रेस-वे के निगरानी सिस्टम की मदद से ट्रक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
सीतामऊ थाना पुलिस की प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे का कारण माना जा रहा है।
MPCGTIMES.COM
के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो करें
mpcgtimes.com
के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029VbBZa8X7oQhbYZtacr2U
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नौकरी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
खेल
की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रील बनाते 3 दोस्तों की 22 सेकंड में मौत : MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें
Sun, Apr 19, 2026
मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में पन्नी-पथरिया नेशनल हाईवे पर बाइक से रील बना रहे 3 दोस्त ट्रक से भिड़ गए।
(Mauganj Accident)
तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे से वीडियो बनाते आ रहे 2 दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सीडेंट का लाइव वीडियो सामने आया है।
(Live Accident Video)
हादसा लौर थाना क्षेत्र का था।
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान उपलक्ष उर्फ शुभम कोल (17), अमरीश कोल (22) और हेमराज कोल (17) के रूप में हुई है, जो बेला थाना लौर के निवासी थे।
(MP Road Accident)
वहीं घायलों का नाम प्रशांत द्विवेदी (19) और प्रदीप द्विवेदी (17) है, जो चितईपुरवा पिपरा के रहने वाले हैं।
(Youth Accident Case)
ट्रकों को कट मारकर निकल रहे थे
(Dangerous Bike Stunt)
वीडियो के शुरुआती सेकंड में एक पल्सर 220 बाइक पर तीन युवक सवार नजर आ रहे हैं। बाइक तेज रफ्तार में थी।
(Overspeeding Accident)
युवक ट्रकों के सामने खतरनाक तरीके से कट मारते हुए निकलते हैं। करीब 3 से 4 ट्रकों को कट मारकर निकते हैं।
(Highway Stunt Video)
वीडियो में दिख रहा है- एक युवक हाथ में पिस्टलनुमा लाइटर लहराता दिखाई देता है, जबकि दूसरा मोबाइल कैमरे की तरफ पोज दे रहा है।
(Viral Reel Stunt)
पूरा फोकस रील बनाने और स्टंट दिखाने पर है, जिससे साफ झलकता है कि वे सड़क सुरक्षा को पूरी तरह नजरअंदाज कर रहे थे।
(Road Safety Ignored)
ट्रक को ओवरटेक करते वक्त भिड़ी बाइक (Truck Collision)
करीब 15-20 सेकंड के भीतर बाइक का संतुलन बिगड़ता है। 5वें ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक सीधे भिड़ जाती है।
(High Speed Crash)
टक्कर इतनी जबरदस्त होती है कि तीनों युवक उछलकर सड़क पर गिरते हैं। 22 सेकंड के अंदर ही तीनों की लाशें सड़क पर बिछ जाती हैं।
(Instant Death Accident)
इसी दौरान पीछे आ रही दूसरी बाइक भी हादसे का शिकार हो जाती है।
(Chain Accident)
उस पर सवार दो युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। पूरा घटनाक्रम इतनी तेजी से होता है कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिलता।
(Accident Scene Video)
घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
शवों के पास से मिला लाइटर गन (Lighter Gun Found)
मामले में थाना प्रभारी रीना सिंह ने बताया- 14 अप्रैल को सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची।
(Police Investigation)
शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतकों के पास से एक लाइटर गन भी मिला है।
(Accident Evidence)
पुलिस ने ट्रेलर ट्रक को जब्त कर लिया है। दो लोगों का इलाज जारी है। बाइक की रफ्तार 100-120 किमी/घंटा के बीच थी।
(Speeding Bike Case)