मध्य प्रदेश सड़क हादसा
स्कॉर्पियो ने छात्रा को उड़ाया, टुकड़ों में बंटी साइकिल : गाड़ी में प्रेग्नेंट महिला थी; ड्राइवर भागा, फिर लौटकर माफी मांगी
Sat, May 30, 2026
मध्य प्रदेश के शुजालपुर में ग्राउंड जा रही साइकिल सवार एक छात्रा को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे हुई थी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सामने आया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल से सड़क पार कर रही छात्रा कई फीट दूर जा गिरी। साइकिल के दो टुकड़े हो गए। समर कैंप जा रहे साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाने में मदद की। जिस गाड़ी ने टक्कर मारी उसमें प्रेग्नेंट महिला सवार थी। ड्राइवर उसे अस्पताल ले जा रहा था।
समर कैंप खेल मैदान पर जा रही थी छात्रा, तभी हादसा
घायल छात्रा आराध्या सिटोके ने बताया कि उसके पिता कोर्ट में कर्मचारी हैं। वह रोजाना की तरह जेएनएस कॉलेज समर कैंप समर कैंप खेल मैदान पर जा रही थी, तभी गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। उसे याद नहीं कि अस्पताल कौन लेकर गया।
घटना के बाद ड्राइवर खुद परिवार से मिलने गया
स्कॉर्पियो मुडलाय निवासी मोईन खान चला रहा था। हादसे के बाद वह खुद परिवार से मिलने गया। वह परिवार की एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर शुजालपुर सिविल अस्पताल ले जा रहा था।
बड़े भाई आजम ने बताया कि मोईन कंस्ट्रक्शन कंपनी में वाहन चालक है। घटना के बाद वह खुद परिवार से मिलने गया। उसने बच्ची के इलाज का खर्च दिया और अचानक साइकिल सामने आने से हादसा होने पर माफी भी मांगी।
ऊपर वाले का शुक्र है कि बच्ची को ज्यादा चोट नहीं आई। हमारे परिवार की प्रसूता, जिसे अस्पताल ले जा रहे थे, वह भी ठीक है। हम दोनों पक्ष कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते।
MPCGTIMES.COM
के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो करें
mpcgtimes.com
के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029VbBZa8X7oQhbYZtacr2U
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नौकरी की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
खेल
की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
NH-43 पर कार में लहूलुहान लाशें : Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ?
Thu, Mar 19, 2026
Anuppur Accident: Car Hits Tractor on NH-43, 2 Dead, 2 Injured: मध्य प्रदेश के अनूपपुर (Anuppur) जिले के नेशनल हाईवे-43 (NH-43) पर तेज रफ्तार कार ने डीजल लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। हादसा गुरुवार रात करीब 8:30 बजे हुआ। मामला कोतमा थाना (Kotma Police Station) क्षेत्र का है।
Anuppur Accident: Car Hits Tractor on NH-43, 2 Dead, 2 Injured: जानकारी के मुताबिक, मृतकों में कार चालक प्यारे शर्मा (45) और गीता पनिका (44), निवासी राजनगर (Rajnagar), शामिल हैं। वहीं, मनेंद्रगढ़ (Manendragarh) निवासी मीना देवांगन (33) और हरिशंकर चतुर्वेदी (62) गंभीर रूप से घायल हैं। कार सवार इलाज के लिए शहडोल (Shahdol) गए थे और वहां से राजनगर लौट रहे थे।
टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए
Anuppur Accident: Car Hits Tractor on NH-43, 2 Dead, 2 Injured: स्थानीय लोगों के अनुसार, कार कोतमा (Kotma) के पास राजेंद्र फिलिंग स्टेशन (Rajendra Filling Station) के नजदीक निगवानी तिराहा (Nigwani Tiraha) के पास पहुंची थी।
Anuppur Accident: Car Hits Tractor on NH-43, 2 Dead, 2 Injured: इस दौरान सामने चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी।
Anuppur Accident: Car Hits Tractor on NH-43, 2 Dead, 2 Injured: कार में प्यारे शर्मा, गीता पनिका, मीना देवांगन और हरिशंकर चतुर्वेदी सवार थे। प्यारे शर्मा कार चला रहे थे। हादसे में उनके सिर और सीने पर गंभीर चोटें आईं, जबकि गीता पनिका के सिर में गंभीर चोट लगने से अधिक रक्तस्राव हुआ। गहरे घावों के कारण दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
कार में तड़प रहे थे लोग, पुलिस मौके पर पहुंची
हादसे के बाद नेशनल हाईवे-43 पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के करीब 10 मिनट के भीतर पुलिस मौके पर पहुंच गई। चालक स्टीयरिंग में फंसा हुआ था, जबकि अन्य लोग कार में तड़प रहे थे।
शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया
Anuppur Accident: Car Hits Tractor on NH-43, 2 Dead, 2 Injured: कोतमा पुलिस ने घायलों को कोतमा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।