Anuppur Road Accident, Beliya Fatak Accident Anuppur, Jaithari TI Gokulanand Pandey, Anuppur District Hospital, Seoni Village Jaithari, Anuppur, MP News
अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
Thu, Nov 19, 2026
मध्य प्रदेश के अनूपपुर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलिया फाटक के पास गुरुवार दोपहर दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में जैतहरी थाना क्षेत्र के ग्राम सिवनी निवासी दो बुजुर्ग हीरामन द्विवेदी (65) और रामरूप द्विवेदी (61) गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद मौके से गुजर रहे जैतहरी थाना प्रभारी (TI) गोकुलानंद पाण्डेय ने तत्परता और मानवीयता दिखाते हुए दोनों घायलों को अपने सरकारी वाहन से जिला अस्पताल अनूपपुर पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
तहसील से काम निपटाकर घर लौटते वक्त हुआ हादसा
जैतहरी थाना प्रभारी गोकुलानंद पाण्डेय ने बताया कि दोनों बाइकें एक ही दिशा में आगे-पीछे चल रही थीं। घायलों ने जानकारी दी कि वे अपने भतीजे के साथ दो अलग-अलग बाइकों पर किसी काम से अनूपपुर तहसील आए थे।
दोपहर में वापस गांव लौटते समय बेलिया फाटक के पास आगे चल रही बाइक अचानक रुक गई, जिससे पीछे आ रही बाइक अनियंत्रित होकर उससे जा टकराई।
एक के सिर में गहरी चोट, सीटी स्कैन के बाद स्पष्ट होगी स्थिति
टक्कर के बाद सड़क पर गिरने से दोनों बुजुर्गों को चोटें आई हैं। आगे चल रही बाइक पर परिजन के साथ बैठे रामरूप द्विवेदी (61) के सिर में गहरी चोट आई है। डॉक्टरों ने उन्हें वार्ड में भर्ती कर लिया है और सीटी स्कैन (CT Scan) कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद चोट की गंभीरता स्पष्ट हो सकेगी।
वहीं, पीछे चल रही बाइक पर सवार हीरामन द्विवेदी (65) के पैर में चोट आई है। फिलहाल दोनों घायलों का जिला अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है।