अनूपपुर सड़क हादसा अनूपपुर बाइक एक्सीडेंट खोडरी एक्सीडेंट कोतमा सड़क हादसा मध्यप्रदेश सड़क दुर्घटना दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत Anuppur Accident News Today Anuppur Breaking News
अनूपपुर BIG BREAKING : बाइकों की टक्कर में मासूम समेत 3 की मौत; 4 गंभीर घायल, सड़क खून से लाल पड़ी
Tue, Nov 17, 2026
अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की मौत होने की प्रारंभिक जानकारी है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दोनों बाइकों पर बच्चों समेत कुल सात लोग सवार थे।
हादसा जिले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम खोडरी में जर्राटोला पंचायत के अंतर्गत आरोग्यधाम मंदिर के ठीक सामने हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा पहुंचाया।
महिला और दो बच्चे भी घायल
घायलों में ज्योति अगरिया (लगभग 32 वर्ष), हंसराज पिता जयपाल निवासी निमहा और दो बच्चे शामिल हैं। सभी का कोतमा अस्पताल में उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चार घायलों की हालत गंभीर है।
मृतकों की आधिकारिक पहचान का इंतजार
प्रारंभिक जानकारी में मृतकों में एक बच्चा और दो युवक शामिल बताए जा रहे हैं। तीनों मृतक छताई गांव के निवासी बताए गए हैं। हालांकि, मृतकों की आधिकारिक पहचान और मौतों की संख्या की पुष्टि संबंधित अधिकारियों की ओर से होना बाकी है।
पुलिस हादसे की जानकारी जुटा रही है। दोनों बाइकों की भिड़ंत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।