: IND vs ENG Semi final: क्या बारिश से रद्द होगा मैच? Guyana का ताजा Weather update झटका देने वाला
IND vs ENG Semi final: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल होना है, जिस पर बारिश का साया है. इस बीच गयाना से ताजा वेदर अपडेट आया है, जो बता रहा है कि मैच पूरा हो सकता है.
IND vs ENG Semi final: टी20 विश्व कप 2024 में 29 जून को फाइनल मैच होना है, जिसमें साउथ अफ्रीका ने दमदार एंट्री कर ली है. अब दूसरी टीम इंग्लैंड या फिर भारत होगी. 27 जून को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में यह दोनों टीमें भिड़ेंगी, जो जीतेगी वो अफ्रीका के साथ फाइनल खेलेगी, लेकिन इस मैच पर बारिश की साया है. IND vs ENG Semi final: ऐसे में कुछ सवाल हैं कि क्या भारत-बनाम इंग्लैंड मैच हो भी पाएगा? बारिश खेल बिगाड़ेगी? बारिश के कितने प्रतिशत चांस हैं, अगर मैच नहीं हुआ तो क्या होगा? हम आपके लिए इन सभी सवालों का जवाब लेकर आए हैं.
दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के दिन बारिश के 70 फीसदी चांस हैं. इस मैच के लिए कोई रिजर्व-डे भी नहीं है. अगर मैच नहीं हुआ तो टीम इंडिया फाइनल में एंट्री कर लेगी, क्योंकि रोहित सेना ने सुपर-8 राउंड में ग्रुप में टॉप किया था, जबकि इंग्लैंड अपने ग्रुप में नंबर 1 पर रही थी.
मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं
भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल में जिस समय टॉस होगा उस समय बारिश के महज 20 फसदी चांस हैं. इस मैच के लिए भले ही कोई रिजर्व डे ना रखा हो, लेकिन आईसीसी ने 250 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया गया है. इस तरह इस मैच के लिए करीब 7 घंटे मिलेंगे. अगर मैच के दौरान बारिश आती-जाती रही तो मैच को किसी भी तरह पूरा करने की पूरी कोशिश रहेगी.
मैच के लिए कितना एक्स्ट्रा टाइम मिला है?
दरअसल, गयाना के लोकल टाइम के हिसाब से भारत-इंग्लैंड मुकाबला सुबह 10:30 बजे शुरू होगा. इस मचै के लिए 4:30 घंटे का एक्स्ट्रा टाइम मिला है. अगर बारिश हुई तो मैच का नतीजा निकलने के लिए 10-10 ओवर पूरे होना जरूरी होगा. इसके लिए करीब 1 घंटा लगेगा. ऐसे में मैच 2 घंटे के अंदर पूरा हो सकता है.
कम से कम 10 ओवर होना जरूरी
वहीं अगर बारिश होने लगे तो DLS मेथड के इस्तेमाल से रिजल्ट निकालने के लिए 5-5 ओवर का खेल जरूरी होता है, लेकिन ICC के नियम कहते हैं कि सेमीफाइनल और फाइनल में DLS तभी लगता है जब दोनों तरफ से कम से कम 10-10 ओवर का खेल हो.
टॉस के दौरान बारिश की 20 फीसदी संभावना
मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर की रिपोर्ट बता रही है कि 28 जून को गयाना में भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच पर बारिश का साया रहेगा. इस दिन बारिश के 60-70 फीससी चांस हैं. गयाना में शाम 6 बजे 36% और 7 बजे महज 20% ही बारिश की आशंका है. इसलिए अगर मैच बारिश के चलते देर से भी शुरू हुआ तो तब भी मैच पूरा हो सकता है, क्योंकि रात 8 बजे भी 20% ही बारिश की संभावना है. इसी वक्त मैच शुरू होना है.
Tags :
संबंधित ख़बरें
NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ?
Ballon d’Or 2026 : Harry Kane ने 25 साल बाद इंग्लैंड को दिलाया अवॉर्ड, Alexia Putellas तीसरी बार बनीं चैंपियन
Bhuvneshwar Kumar Comeback : भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
क्रिकेट फैन ने फसल बेचकर सूर्यकुमार की बनवाई 4 क्विंटल की मूर्ति : 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई
नंगे पांव कीचड़ में अनुष्का का हाथ थामकर चले विराट कोहली : वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन