: T20 World Cup 2024: Anrich Nortje ने 3 बड़े रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, इस मामले में बने नंबर 1 गेंदबाज
T20 World Cup 2024: साउथ अफ्रीका टीम के स्टार तेज गेंदबाज Anrich Nortje ने इतिहास रचा है. वे अफ्रीका के लिए विश्व कप के किसी भी एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.
T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 में साउथ अफ्रीका ने फाइनल में एंट्री कर ली है. इस सीजन टीम के लिए स्पीड मास्टर एनरिक नॉर्टजे ने कमाल की बॉलिंग की और विरोधियों के छक्के छुड़ा दिए. यह तेज गेंदबाज इस सीजन गजब फॉर्म में है और लगभग हर मैच में टीम की जीत में खास योगदान दे रहा है. एडिन मार्करम की कप्तानी वाली इस टीम ने 26 जून को खेले गए सेमीफाइनल में 9 विकेट से जीत दर्ज की और फाइनल में एंट्री मारी. इस मैच में एनरिक नॉर्टजे ने 3 ओवरों में 7 रन देकर 2 विकेट लिए इतिहास रच दिया. इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. टी20 विश्व कप में अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट नरिक नोर्टजे अब टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने अपने करियर में 31 शिकार किए हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में 2 विकेट लेकर उन्होंने डेल स्टेन को पछाड़ा, जिन्होंने 30 शिकार किए थे. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मार्ने मोर्कल का नाम है, जिन्होंने 24 विकेट चटकाए थे. ऐसा करने वाले चौथे गेंदबाज बने नरिक नॉर्टजे अब अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 50 विकेट पूरे करने वाले चौथे गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने 41 मैचों में यह आंकड़ा छू लिया है. इस लिस्ट में नंबर एक पर इमरान ताहिर हैं, जिन्होंने 31 मैचों में 50 विकेट चटका दिए थे. दूसरे नंबर पर लुंगी एनगिडी हैं, जो 32 मैचों में 50 विकेट ले चुके थे. तीसरे नंबर पर डेल स्टेन हैं, जिन्होंने 35 मैचों में यह कमाल किया था. इमरान ताहिर को पछाड़कर इतिहास रचा एनरिक नॉर्टजे इस सीजन 8 मैचों में अब तक 13 विकेट ले चुके हैं. यह टी20 विश्व कप के एक सीजन में अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट हैं. उन्होंने इस मामले में इमरान ताहिर को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 2014 के टी20 विश्व कप में कुल 12 शिकार किए थे. टी20 विश्व कप के एक सीजन में अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट 13 - एनरिक नॉर्टजे (2024)* 12 - इमरान ताहिर (2014) 12 - कगिसो रबाडा (2024)* 11 - सी लैंगवेल्ट (2010) 11 - एनरिक नॉर्टजे (2022) 11 - तबरेज शम्सी (2024)
Tags :
संबंधित ख़बरें
NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ?
Ballon d’Or 2026 : Harry Kane ने 25 साल बाद इंग्लैंड को दिलाया अवॉर्ड, Alexia Putellas तीसरी बार बनीं चैंपियन
Bhuvneshwar Kumar Comeback : भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
क्रिकेट फैन ने फसल बेचकर सूर्यकुमार की बनवाई 4 क्विंटल की मूर्ति : 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई
नंगे पांव कीचड़ में अनुष्का का हाथ थामकर चले विराट कोहली : वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन