: शहडोल में 15 साल की लड़की से गैंगरेप: झाड़ी में ले जाकर 5 लोगों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म, पढ़िए पूरी वारदात की कहानी पीड़िता की जुबानी
यह है पूरा मामला
शहडोल में सोमवार रात 15 साल की छात्रा से पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा कोचिंग से घर जा रही थी. रास्ते में उसे एक दोस्त मिल गया. दोनों घूमने निकले. शहर के केंद्रीय विद्यालय से करीब पांच युवक आए। युवकों ने छात्रा के दोस्त की पिटाई कर दी। इसके बाद छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
आरोपियों ने वीडियो भी बनाया। छात्रा को धमकी दी गई कि अगर उसने किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। पीड़िता अपनी सहेली के साथ घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई. इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे।
एडीजी ने इनाम की घोषणा की थी
इस मामले में शहडोल जोन एडीजी डीसी सागर ने फरार आरोपी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. इसके अलावा एडीजी खुद गैंग रेप पीड़िता से मिलने उसके घर पहुंचे थे. एडीजी सागर ने कहा कि आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस हर स्तर पर कार्रवाई कर रही है।
पीड़िता की आपबीती उसी की जुबानी…
मेरी उम्र 15 साल नौ महीने है। इस साल मैंने 10वीं की परीक्षा दी थी। 2 अप्रैल से मैंने केमेस्ट्री और फिजिक्स की कोचिंग जाना शुरू किया है। 6 अप्रैल की शाम 6.30 बजे कोचिंग के लिए घर से निकली थी। मैं घर की ओर आ रही थी।
शाम करीब साढ़े 7 बजे मेरा एक फ्रेंड मिला। हम दोनों घूमने के लिए केंद्रीय विद्यालय की ओर गए। मेरा दोस्त अपनी बाइक से था और मैं स्कूटी से थी। केंद्रीय विद्यालय के आगे गाड़ी खड़ी करके हम बात कर रहे थे, तभी वहां पर एक अंकल टाइप का आदमी भी आ गया और पैसे मांगने लगा। उसके साथ चार और लोग थे।
तब मैंने और मेरे दोस्त ने उनसे कहा कि हमें जाने दो। तीन लोग मुझे पकड़कर झाड़ी की ओर दूर तक ले गए और दो लोग मेरे दोस्त को वहीं पकड़े थे। मुझे अंदर झाड़ी की ओर ले जाकर पांचों ने मेरे साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इनमें से मैंने एक लड़के के बायें हाथ की कलाई में दांतों से काटा भी था।
उन पांचों ने मेरे साथ गलत काम करने के बाद मुझे और मेरे दोस्त को खड़ा करके वीडियो बनाई और कहा कि किसी को बताओगे तो यह वीडियो वायरल कर देंगे। इसके बाद मैं और मेरा दोस्त वहां से निकलकर आए। घर आकर सबसे पहले मैंने अपनी बड़ी मम्मी को पूरी बात बताई। उन्होंने मेरी मां को फोन पर बताया। फिर बड़े पापा को बताया और पुलिस के पास आए।
(पीड़िता ने ये बातें पुलिस से केस दर्ज कराने के दौरान कही हैं।)
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ?
Ballon d’Or 2026 : Harry Kane ने 25 साल बाद इंग्लैंड को दिलाया अवॉर्ड, Alexia Putellas तीसरी बार बनीं चैंपियन
Bhuvneshwar Kumar Comeback : भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
क्रिकेट फैन ने फसल बेचकर सूर्यकुमार की बनवाई 4 क्विंटल की मूर्ति : 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई
नंगे पांव कीचड़ में अनुष्का का हाथ थामकर चले विराट कोहली : वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन