: U19 वर्ल्‍ड कप में धमाल मचाने वाली बॉलर की WPL Auction में बंपर कमाई, 16 साल की उम्र में बनी लखपति
नई दिल्ली. महिला आईपीएल (WPL Auction 2023) के पहले सीजन में केवल बड़े क्रिकेटर्स ही नहीं बल्कि युवा भी मालामाल हो गए. हाल ही में महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप 2023 का आयोजन साउथ अफ्रीका में हुआ था, जिसमें शेफाली वर्मा की कप्तानी वाली टीम ने खिताब पर कब्जा किया. इस टूर्नामेंट के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा 16 साल की नोएडा की लड़की पार्शवी चोपड़ा ने बटोरी. पार्शवी चोपड़ा को यूपी वॉरियर्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा. पार्शवी का बेस पाइज 10 लाख रुपये ही था. किसी अन्य फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई. जिसके चलते वो यूपी की क्रिकेट टीम के पाले में गई.
टी20 वर्ल्ड कप में मचाया धमाला
पार्शवी महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप के माध्यम से ही चर्चा में आई थी. वो एक फिरकी गेंदबाज हैं. वो लेग स्पिन में माहिर हैं. श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में पार्शवी ने पांच गेंदों पर चार विकेट निकालकर सुर्खियां बटोरी थी. इस मैच में पार्शवी ने चार ओवरों में महज पांच रन दिए थे. इन पांच में से भी एक रन वाइड से आया था. उन्होंने चार विकेट निकाले. यह सभी विकेट एक ही ओवर में आए.
पूरे टूर्नामेंट की बात की जाए तो पार्शवी ने छह मैचों में 11 विकेट निकाले. वो सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर थी. सर्वाधिक 12 विकेट ऑस्ट्रेलिया की मैगी क्लार्क ने निकाले थे. इसके बाद दूसरे स्थान पर 11 विकेट के साथ पार्शवी हैं.
गुजरात के पाले में हार्दिक जैसा धाकड़ क्रिकेटर…ICC रैंकिंग में है नंबर-1…बनी सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी
भूखे चीतों के बीच फंस गए थे हिटमैन…टीम के साथी ने की ऐसी हरकत…मारने के लिए उठा दिया हाथ!
स्मृति मंधाना वूमेंस प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। 3.40 करोड़ रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Cricket news, Women's Premier League, Womens Cricket
FIRST PUBLISHED : February 13, 2023, 21:51 IST
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Bhuvneshwar Kumar Comeback : भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
क्रिकेट फैन ने फसल बेचकर सूर्यकुमार की बनवाई 4 क्विंटल की मूर्ति : 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई
नंगे पांव कीचड़ में अनुष्का का हाथ थामकर चले विराट कोहली : वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ?
15 साल के क्रिकेटर पर IIM की रिसर्च : सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी'
IPL 2026- GT Beat RR Highlights : Vaibhav Suryavanshi का तूफान भी नहीं बचा सका राजस्थान, गुजरात तीसरी बार फाइनल में; अब RCB से महामुकाबला
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन