: IGNTU में 'नतमस्तक' हुई खाकी ! आरोपी से पूछताछ करने बिना अनुमति छात्रावास में घुसी पुलिस, भड़क पड़े छात्र, SI ने लिखित में मांगी माफी, देखिए बिन कप्तान के पुलिस का ये VIDEO...
अनूपपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक हमेशा से सुर्खियों में रहा है. आए दिन यहां कोई न कोई कांड होते रहता है. चाहे वो प्रोफेसरों का हो या फिर छात्रों का विवाद. अक्सर जिले में IGNTU कांड की गूंज रहती है. इसी बीच पुलिस की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां पुलिस बिना अनुमति के छात्रावास में घुसती है और फिर खाकी छात्रों के सामने नतमस्तक हो जाती है. ऐसा हम नहीं बिना प्लानिंग और बिन कप्तान के घूम रही पुलिस का ये वीडियो कह रहा है. जो आज जिले में पुलिस की फजीहत से कम नहीं है. SI ने लिखित में माफी मांगी है.
देखिए वीडियो
[video width="848" height="480" mp4="http://mpcgtimes.com/wp-content/uploads/2022/11/VID-20221128-WA0005.mp4"][/video] अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि अमरकंटक थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर गुलाटिया द्वारा लिखित भूल मानते हुए उसे पढ़कर छात्रों को सुना रहे हैं. छात्र अपनी जीत पर ताली बजाते हुए मजबूर पुलिस को छोड़ते हुए खुशी मनाते दिख रहे हैं. अनूपपुर पुलिस की यह फजीहत इसलिए हो रही है कि बिना कप्तान के 10 दिनों से अनूपपुर पुलिस चल रही है. किसी भी क्षेत्र की पुलिस का इतना लाचार होना, उस क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए सही नहीं है. उक्त घटना में अमरकंटक पुलिस की गलती कहें या आनन-फानन में सामान्य से मामले में छात्रावास में घुस जाना, बिना उसके जांच के लौटना और छात्रों से माफी मांगना पुलिस की किसी फजीहत से कम नहीं है. मामले के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरु गोविंद बालक छात्रावास रहने वाले 1 छात्र जिसका नाम सोना बाबू तिवारी बताया जा रहा है. उसका विवाद विगत 2 सप्ताह पहले उज्जवल मिश्रा नाम के लड़के के साथ हुआ, जिसकी शिकायत सोना बाबू तिवारी ने अमरकंटक थाने में की थी. इस पर अमरकंटक पुलिस ने आईपीसी की धारा 294 323 506 बी के तहत दर्ज की थी. उक्त मामले में 2 हफ्ते के बाद अमरकंटक पुलिस ने फिल्मी अंदाज में धावा बोलते हुए छात्रावास के अंदर घुस गई.Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन