: राजेंद्रग्राम में कट्टे की नोक पर नाचीं खौफ: दहशत फैलाने सरेआम लहराया कट्टा, राहगीरों को बेखौफ डराया, तहसीलदार पर भी कर चुका है हमला, पढ़िए क्रिमिनल के गुनाहों का कच्चा चिट्ठा
अनूपपुर। पुष्पराजगढ़ के राजेंद्रग्राम से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. गुंडा बदमाशों के हौंसले बुलंद नजर आ रहे हैं. अब क्राइम से शांत इलाके में जुर्म के सौदागर सिर उठाकर चलने लगे हैं. यूं कहें कि अब खुलेआम बदमाश कट्टा लेकर सड़कों पर घूम रहे हैं. इसका ताजा उदाहरण राजेंद्रग्राम में देखने को मिला है, जहां एक शख्स खुलेआम कट्टा लहराते देखा गया.
कट्टे की नोक पर दहशत दरअसल, ये पूरी वारदात अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना अंतर्गत शिवरीचंदास की है. जहां एक युवक खुलेआम धड़ल्ले से कट्टा लहरा कर लोगों में खौफ बांट रहा था, लोगों को डरा-धमका रहा था. खौफ के साय की सूचना पुलिस को मिली और आनन फानन में पुलिस पहुंचकर दहशतगर्द गिरफ्तार कर लिया.
कई संगीन वारदातों में शामिल होने के आरोप
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी इसके पहले भी कई संगीन अपराधों में शामिल रह चुका है. सूत्र बताते हैं कि ये आऱोपी तहसीलदार पर भी जानलेवा हमला कर चुका है. बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर हमला किया था. अब खुलेआम कट्टा लेकर घूम रहा था. लोगों को डरा धमका रहा था. बड़ा सवाल ये है कि इसके पास कट्टा आया कहां से ? क्या कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी थी ? या फिर कुछ और था ये एक तफ्तीश की अनसुलझी पहेली है.
read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन