Logo
Breaking News Exclusive
ड्रग पेडलर्स ने पूछताछ में लिया नाम; विवेक तन्खा बोले- बिना सूचना ले गई पुलिस 3 क्विंटल गांजा केस में महीनेभर से था फरार, पीछा कर पुलिस ने कार के साथ दबोचा किराना व्यापारी की चोरी के बाद हत्या; बिखरे सामान के बीच मिला शव, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस सिद्ध बाबा के पास ट्रक से टकराई कार, सड़क पर बिछी लहूलुहान लाशें, तड़प-तड़पकर गई जान निर्मला सीतारमण, हरदीप सिंह होंगे आउट, जानिए किसकी जाएगी कुर्सी, किसे मिलेगा प्रमोशन ? पटवारी से रजिस्ट्री ऑफिस तक कटघरे में, पड़ोसी के आधार से खेल, जानिए कैसे पकड़ाया शातिर ? मॉडल ट्राइबल स्कूल को 12वीं तक बढ़ाने की मांग, 6 दिन से हड़ताल पर अभिभावक कॉलेज रोड पर घेराबंदी, 78 हजार की ब्राउन शुगर जब्त, पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस 13 साल से छिपकर रह रहा था डबल मर्डर का आरोपी गैंगस्टर शब्बीर; 40 एम्बुलेंस और बसों का खड़ा किया साम्राज्य समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प ड्रग पेडलर्स ने पूछताछ में लिया नाम; विवेक तन्खा बोले- बिना सूचना ले गई पुलिस 3 क्विंटल गांजा केस में महीनेभर से था फरार, पीछा कर पुलिस ने कार के साथ दबोचा किराना व्यापारी की चोरी के बाद हत्या; बिखरे सामान के बीच मिला शव, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस सिद्ध बाबा के पास ट्रक से टकराई कार, सड़क पर बिछी लहूलुहान लाशें, तड़प-तड़पकर गई जान निर्मला सीतारमण, हरदीप सिंह होंगे आउट, जानिए किसकी जाएगी कुर्सी, किसे मिलेगा प्रमोशन ? पटवारी से रजिस्ट्री ऑफिस तक कटघरे में, पड़ोसी के आधार से खेल, जानिए कैसे पकड़ाया शातिर ? मॉडल ट्राइबल स्कूल को 12वीं तक बढ़ाने की मांग, 6 दिन से हड़ताल पर अभिभावक कॉलेज रोड पर घेराबंदी, 78 हजार की ब्राउन शुगर जब्त, पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस 13 साल से छिपकर रह रहा था डबल मर्डर का आरोपी गैंगस्टर शब्बीर; 40 एम्बुलेंस और बसों का खड़ा किया साम्राज्य समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प

: Pathan Movie Controversy: फिल्म पठान को लेकर संत समाज भी आक्रोशित, साध्वी ऋतंभरा ने कही ये बात

News Desk / Wed, Dec 14, 2022

पठान फिल्म को लेकर साध्वी ऋतंभरा ने भी आपत्ति जताई है।

पठान फिल्म को लेकर साध्वी ऋतंभरा ने भी आपत्ति जताई है। - फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म पठान को लेकर इन दिनों लगातार विरोध जारी है। सोशल मीडिया पर बॉयकॉट ट्रेंड कर रहा है। अब संत समाज की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उज्जैन में आयोजित संत समागम में शामिल होने आईं साध्वी ऋतंभरा ने भी फिल्म को लेकर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने फिल्म में भगवा रंग के वस्त्रों के उपयोग को गलत बताया और पठान फिल्म का विरोध दर्ज करने की बात कही।

साध्वी ऋतंभरा ने कहा है कि हमें अपने स्वाभिमान की रक्षा स्वयं करनी होगी। इंटरटेनमेंट के चक्कर में अपनी मर्यादा का उल्लंघन न होने दो न करो। ऐसी फिल्में देखनी ही नहीं चाहिए। जहां भी हमारे स्वाभिमान पर चोट हो। इनके बिजनेस को चौपट करें। चाहे ये लोग मां भगवती के मंदिर में ये नाक रगड़ें, पर भारतीय संस्कृति और हमारे मूल्यों के लिए कुछ आपत्तिजनक है  वो हमें स्वीकार नहीं है। 

इन संतों व साध्वियों ने भी जताया विरोध
स्वास्तिक पीठाधीश्वर परामर्श डॉ. अवधेशपुरी ने कहा की इस फिल्म में बेशर्म रंग गाने में भगवा रंग का उपयोग किया गया है जो कि फिल्म बनाने वाले लोगों की गलत सोच को उजागर करता है। अभिव्यक्ति की आजादी के रूप में भगवा संस्कृति का इस प्रकार अपमान करना सरासर गलत है। भगवा रंग कोई बेशर्म रंग नहीं है। यह रंग सनातनियों के गौरव और त्याग का प्रतीक है। 

महामंडलेश्वर स्वामी अतुलेशानंद सरस्वती (आचार्य शेखर) ने बताया कि इस देश  को ना तो पठान चाहिए और ना ही मुगल, मध्यप्रदेश में ऐसी फूहड़ फिल्म नहीं चलनी चाहिए जो कि हमारी संस्कृति का मजाक बनाती हो। हम किसी भी कीमत पर इस फिल्म को नहीं चलने देंगे और इस फिल्म का पुरजोर विरोध करेंगे। वृंदावन से आईं साध्वी सत्यप्रिया ने कहा कि यदि हमारी अस्मिता के गौरव के साथ कोई छेड़छाड़ करता है तो उसका पुरजोर विरोध किया जाना चाहिए। मनोरंजन स्वच्छ होना चाहिए और यदि मनोरंजन के नाम पर किसी भी धर्म का अपमान किया जाता है तो उसे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। 

गृहमंत्री से की फिल्म पठान पर रोक लगाने की मांग
फिल्म को लेकर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री तक आपत्ति दर्ज कराने की बात कही है। इस फिल्म के गाने बेशरम रंग के कपड़ों और उसके रंग पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया है। बताया जाता है कि फिल्म को लेकर गृहमंत्री ने चेतावनी दी कि अगर निमार्ता-निर्देशक ने इस फिल्म में सुधार नहीं किया, तो राज्य सरकार विचार करेगी कि फिल्म को प्रदर्शन की अनुमति दी जाए या नहीं।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन