Logo
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण

: हिंदू महासभा का खुलासा: बापू को मारने के बाद जिन्ना की हत्या की थी तैयारी, पहले ही पकड़ा गया गोडसे

MP CG Times

MP CG Times / Sat, Oct 2, 2021

हिंदू महासभा का खुलासा: बापू को मारने के बाद जिन्ना की हत्या की थी तैयारी, पहले ही पकड़ा गया गोडसे
ग्वालियर।  एक तरफ पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को उनकी जयंती पर याद कर रहा था, तो दूसरी तरफ ग्वालियर में फिर से हिंदू महासभा ने बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) और नारायण राव आप्टे (Narayan Rao Aapte) को याद किया. हिंदू महासभा (Hindu Mahasabha) ने सेमिनार का आयोजन किया, जिसमें बताया कि गोडसे और आप्टे बापू की हत्या के बाद जिन्ना को मारने की प्लानिंग कर रहे थे.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की जयंती के मौके पर ग्वालियर में हिंदू महासभा (Hindu Mahasabha) में बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) और नारायण राव आप्टे (Narayan Rao Aapte) को याद किया. हिंदू महासभा ने गोडसे, गांधी और आप्टे पर संगोष्ठी का आयोजन किया था. इस संगोष्ठी में हिंदू महासभा के गिने-चुने कार्यकर्ता शामिल हुए. इस संगोष्ठी में हिंदू महासभा ने एक बार फिर नाथूराम गोडसे को शहीद बताते हुए कहा है कि देश के विभाजन के लिए महात्मा गांधी और मोहम्मद अली जिन्ना ही जिम्मेदार थे.

इसे भी पढें: रूह कांपने वाली वारदात: शराबी पति को पीने से रोका तो कुल्हाड़ी से काट दी पत्नी की गर्दन, जानिए फिर क्या हुआ ?

गांधी के बाद जिन्ना की हत्या की थी प्लानिंग

हिंदू महासभा (Hindu Mahasabha) के नेता जयवीर भारद्वाज ने कहा कि "देश के विभाजन के लिए गांधी और जिन्ना कसूरवार थे, इसलिए नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) ने महात्मा गांधी का वध किया था. उन्हें जिन्ना का भी वध करना था लेकिन गोडसे की गिरफ्तारी के कारण वह बच गया था. विभाजन के समय 10 लाख हिंदुओं का कत्ल हुआ था जबकि 50 लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ा था. इसी कारण गोडसे और नारायण राव आप्टे ने महात्मा गांधी और जिन्ना के वध का फैसला किया था."

स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल हो सभी क्रांतिकारियों की कहानी

जयवीर भारद्वाज ने कहा कि "हिंदू महासभा का मानना है कि देश की आजादी में 7,32,000 क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान दिया है. उनके बारे में स्कूलों के पाठ्यक्रम में पढाया जाना चाहिए. ताकि हमारे नौनिहालों को अपने पूर्वजों के बलिदान के बारे में जानकारी हासिल हो और वह सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा ले सकें."

इसे भी पढ़ें: नाजायज रिश्ते का कत्ल: 5 साल पहले हुई माशूका की हत्या का खुला राज, राजेंद्रग्राम से प्रवीण गुप्ता गिरफ्तार, पढ़िए लव, सेक्स और धोखे की कहानी
देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग

मीडिया से बात करते हुए जयवीर भारद्वाज ने कहा कि "भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए और जो लोग वंदे मातरम नहीं बोलना चाहते वे देश छोड़कर चले जाए." कार्यक्रम के दौरान हिंदू महासभा से सदस्यों ने नाथूराम गोडसे और नारायण राव आप्टे के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और दोनों को याद किया.

बापू की हत्या का प्लान दरअसल, ग्वालियर हिंदू महासभा का गढ़ रहा है, और यहीं हिंदू महासभा (hindu mahasabha) का कार्यालय भी है. बापू की हत्या करने से पहले नाथूराम गोडसे और नारायण आप्टे ने हिंदू महासभा के कार्यालय में 3 दिन बिताए थे. उसके बाद नाथूराम गोडसे ने यहीं से पिस्टल खरीदी और उसे चलाने की ट्रेनिंग ली, और उसके बाद यहीं से ट्रेन में बैठकर गोडसे दिल्ली के लिए रवाना हुआ और वहां जाकर बापू को गोली मार दी.

गोडसे की पूजा करती है हिंदू महासभा ग्वालियर में हिंदू महासभा आज भी बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे की पूजा-अर्चना करती है. हालांकि इसको लेकर देश में समय-समय पर बवाल मचता रहता है. इससे पहले हिंदू महासभा ने उनकी मूर्ति स्थापित की, लेकिन बवाल मचने के बाद प्रशासन ने उस मूर्ति को जब्त कर लिया. उसके बाद हिंदू महासभा समय-समय पर नाथूराम गोडसे को लेकर कार्यक्रम आयोजित करती रहती है, और यही वजह है कि आज बापू की जयंती पर फिर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन