Logo
Breaking News Exclusive
गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा ओवरटेक के चक्कर में स्कूटी सवार पिता-बेटे को रौंदा, मौके पर मौत; मां जिला अस्पताल में गंभीर 25 साल के सोने-चांदी का रिकॉर्ड गायब, ट्रस्ट का दावा- थाने में रखा; टीआई बोले- यहां कुछ भी नहीं नकाबपोश ने पहले हवाई फायर किया; विरोध पर सीने में दाग दीं 2 गोलियां, इलाके में दहशत के बीच नाकाबंदी भाई ने लगाई फांसी, श्मशान से लौटकर बहन ने दी जान, गांव में मातम और तरह-तरह की चर्चाएं खदान की माइंस के पास दिखा भयानक नजारा; आसपास दरारें, दहशत में ग्रामीण नर्मदा नदी से जुड़ी 21 हजार हेक्टेयर जमीन डूबी, 192 गांव उजड़े; सरदार सरोवर डील की इनसाइड स्टोरी गृहमंत्री की कुर्सी, इंटरनल सर्वे और IAS कनेक्शन; पढ़िए अंदरखाने की इनसाइड स्टोरी 116 स्कूलों से टॉयलेट गायब, 513 चपरासियों की भर्ती, 4 करोड़ के कर्ज में विभाग, कलेक्टर बोले- जो हो गया, सो हो गया ड्रग पेडलर्स ने पूछताछ में लिया नाम; विवेक तन्खा बोले- बिना सूचना ले गई पुलिस गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा ओवरटेक के चक्कर में स्कूटी सवार पिता-बेटे को रौंदा, मौके पर मौत; मां जिला अस्पताल में गंभीर 25 साल के सोने-चांदी का रिकॉर्ड गायब, ट्रस्ट का दावा- थाने में रखा; टीआई बोले- यहां कुछ भी नहीं नकाबपोश ने पहले हवाई फायर किया; विरोध पर सीने में दाग दीं 2 गोलियां, इलाके में दहशत के बीच नाकाबंदी भाई ने लगाई फांसी, श्मशान से लौटकर बहन ने दी जान, गांव में मातम और तरह-तरह की चर्चाएं खदान की माइंस के पास दिखा भयानक नजारा; आसपास दरारें, दहशत में ग्रामीण नर्मदा नदी से जुड़ी 21 हजार हेक्टेयर जमीन डूबी, 192 गांव उजड़े; सरदार सरोवर डील की इनसाइड स्टोरी गृहमंत्री की कुर्सी, इंटरनल सर्वे और IAS कनेक्शन; पढ़िए अंदरखाने की इनसाइड स्टोरी 116 स्कूलों से टॉयलेट गायब, 513 चपरासियों की भर्ती, 4 करोड़ के कर्ज में विभाग, कलेक्टर बोले- जो हो गया, सो हो गया ड्रग पेडलर्स ने पूछताछ में लिया नाम; विवेक तन्खा बोले- बिना सूचना ले गई पुलिस

दिन में मां का कत्ल और रात में बेटी से रेप : हत्यारों ने पीट-पीटकर मार डाला, लाश के पास बैठी रही मासूम, पढ़िए Love, Rape और Murder

Dindori Woman Semi Nude Body Found | Minor Daughter Hospitalized: मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में लिव इन पार्टनर के छोटे भाई ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला। वहीं महिला की 14 साल की बेटी से उसके पार्टनर ने नशे में रेप किया। वारदात के बाद भाग गया। बच्ची अपनी मां की लाश के पास बैठकर रातभर रोती रही। मामला शहपुरा थाना क्षेत्र का है।

Dindori Woman Semi Nude Body Found | Minor Daughter Hospitalized: जानकारी के मुताबिक मृतक महिला की उम्र करीब 35 साल है। महिला को मारने वाले आरोपी का नाम छोटू चौधरी (40) है, जबकि बच्ची से रेप करने वाले महिला के लिव इन पार्टनर का नाम हरिओम चौधरी है।

घर से नहीं निकलीं मां-बेटी, पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया

स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10 बजे मां-बेटी घर से बाहर नहीं निकलीं। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा खोला तो घर के अंदर महिला लहूलुहान हालत में मृत पड़ी थी। पास ही उसकी नाबालिग बेटी सहमी बैठी थी।

इस दौरान पुलिस ने लड़की को तत्काल शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। वहीं पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्डर स्पॉट और घर को सील कर दिया है।

विवाद के बाद पीटा, खून से सन गई थी मां

रेप पीड़िता ने बताया कि 2 दिन पहले हरिओम चौधरी का छोटा भाई छोटू चौधरी घर आया था। किसी बात को लेकर मेरी मां से विवाद करने लगा। बहस बढ़ने पर मां से मारपीट की। लोहे की रॉड से सिर पर कई वार किए, जिससे मां खून से सन गई थी।

Dindori Woman Semi Nude Body Found | Minor Daughter Hospitalized: पीड़िता ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी महिला को अस्पताल नहीं ले गया। घर पर ही मरहम पट्टी करने लगा। हालत बिगड़ने पर बुधवार को मां की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने मुझे डराया-धमकाया। आरोपी छोटू मौके से फरार हो गया।

नशे में धुत पहुंचा महिला का लिव इन पार्टनर, बच्ची से रेप किया

रेप पीड़िता ने पुलिस को बताया कि हरिओम चौधरी नशे की हालत में घर पहुंचा। मां टॉयलेट के पास मृत हालत में पड़ी थी, लेकिन उसने मां की स्थिति को नजरअंदाज किया। बच्ची को देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई। बच्ची को पकड़कर कमरे में ले गया और रेप किया। बाहर से दरवाजे की कुंडी लगाकर फरार हो गया।

4 महीने से लिव इन में रह रही थी महिला

शहपुरा पुलिस के मुताबिक महिला मूल रूप से शहपुरा क्षेत्र की रहने वाली थी। उसकी शादी उमरिया जिले में हुई थी। करीब एक साल पहले उसके पति की करंट लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद वह मजदूरी के लिए जबलपुर में रहने लगी।

Dindori Woman Semi Nude Body Found | Minor Daughter Hospitalized: करीब छह महीने पहले उसकी पहचान हरिओम चौधरी से हुई थी। हरिओम पेशे से ड्राइवर है। बातचीत बढ़ी और दोनों साथ रहने लगे। करीब चार महीने पहले महिला अपनी बेटी के साथ हरिओम के घर में रहने लगी थी।

आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम गठित

शहपुरा पुलिस ने बताया कि बालाघाट से फोरेंसिंक की टीम आई थी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाएं हैं। आरोपी हरिओम चौधरी और उसके भाई छोटू चौधरी के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम गठित की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन