Logo
Breaking News Exclusive
गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Are Social Media Narratives Replacing Facts? मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला? IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ? सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन? Are Social Media Narratives Replacing Facts? मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क

MP में 5G बिछ रहा, BSNL पीछे छूट रहा : 56% गांवों में BSNL का सिग्नल नहीं, जबकि 51% से अधिक 5G कवर हुआ, बीएसएनएल की पहुंच अभी भी अधूरी

56% गांवों में BSNL का सिग्नल नहीं, जबकि 51% से अधिक 5G कवर हुआ, बीएसएनएल की पहुंच अभी भी अधूरी

mp-telecom-gap-bsnl-vs-5g-network: मध्य प्रदेश में सरकारी और निजी टेलीकॉम सेवाओं के बीच खाई गहरी होती जा रही है। संसद में पेश सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से यह स्पष्ट हुआ है कि जहां 5G नेटवर्क तेजी से गांवों तक पहुंच रहा है, वहीं सरकारी कंपनी बीएसएनएल (BSNL) अपनी सेंटरल सेलुलर सेवाओं का विस्तार बड़ी चुनौतियों का सामना कर रही है।

कुल 54,903 गांवों वाले मध्य प्रदेश में से बीएसएनएल केवल 24,394 गांवों तक ही अपनी सेवाएँ पहुँचा पाई है। इसका मतलब है कि राज्य के लगभग 55.5% (करीब 30,509) गांवों में आज भी BSNL का नेटवर्क उपलब्ध नहीं है।

तुलना के लिए देखें तो उत्तर प्रदेश (पूर्व) सर्कल में BSNL ने लगभग 92% गांवों को कवर कर लिया है।

4G-5G टावरों का विस्तार

संचार राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने बताया कि BSNL अभी देशभर में 1 लाख 4G टावरों की परियोजना पर काम कर रहा है।

15 जनवरी 2026 तक कुल 97,672 साइटें स्थापित की जा चुकी हैं, जिसमें से 95,511 साइटें ऑन-एयर हैं।

यह भी बताया गया कि ये सभी साइटें भविष्य में 5G नेटवर्क के लिए अपग्रेडेबल हैं।

5G पहुंच में मध्य प्रदेश तेज़ी से आगे

वहीं, 5G नेटवर्क के विस्तार में मध्य प्रदेश बेहतर स्थिति में है। देश में 5G नेटवर्क काफी तेजी से फैला है और भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5G बाजार बन चुका है।

राज्य में अब तक 27,961 गांवों में 5G नेटवर्क उपलब्ध हो चुका है, यानी 51% से अधिक गांवों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचा है।

प्रदेश भर में अब तक 22,182 5G BTS (Base Transceiver Station) टावर लगाए जा चुके हैं।

5G पहुंच के मामले में मध्य प्रदेश देश के शीर्ष राज्यों में छठे (6वें) स्थान पर है।

BTS (Base Transceiver Station) क्या है?

‘बीटीएस’ (Base Transceiver Station) वह महत्वपूर्ण डिवाइस है जो मोबाइल डिवाइसेज और नेटवर्क के बीच सिग्नल का आदान-प्रदान करता है। 5G के लिए लगाए जा रहे ये नए बीटीएस, पुराने टावरों की तुलना में ज़्यादा डेटा स्पीड और कम विलंबता (latency) प्रदान करते हैं—जिससे वीडियो कॉलिंग, गेमिंग और हाई-बैंडविड्थ सेवाएँ अधिक सुगम होती हैं।

MP-CG सर्किल में टेलीकॉम कंपनियों की स्थिति

TRAI की 10 फरवरी 2026 को जारी रिपोर्ट (दिसंबर 2025 तक के आंकड़े) के अनुसार मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ (MP-CG) सर्किल में कुल मोबाइल ग्राहक लगभग 7.98 करोड़ हो चुके हैं।

टेलीकॉम कंपनी कुल यूजर्स (लगभग) मार्केट शेयर (%) स्थिति

रिलायंस जियो (Jio) 4.02 करोड़ 50.4% नंबर-1

एयरटेल (Airtel) 1.65 करोड़ 20.6% नंबर-2

वोडाफोन-आइडिया (Vi) 1.62 करोड़ 20.3% नंबर-3

बीएसएनएल (BSNL) 69 लाख 8.7% नंबर-4

इस डेटा से स्पष्ट है कि निजी कंपनियों का दबदबा MP-CG सर्किल में बना हुआ है, जबकि BSNL का मार्केट शेयर सीमित है।

Tags :

मध्य प्रदेश 5G कवर, BSNL नेटवर्क विस्तार, MP-CG टेलीकॉम आंकड़े, भारत 5G नेटवर्क, TRAI रिपोर्ट 2025, मोबाइल मार्केट शेयर MP-CG, BSNL ग्रामीण सिग्नल

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन